निर्मल चौधरी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस हमलावर : विधायक अभिमन्यु को कुछ देर बाद छोड़ा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप; सड़कों पर उतरने की दी धमकी 

सचिन पायलट ने इस कार्रवाई की निंदा की

निर्मल चौधरी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस हमलावर : विधायक अभिमन्यु को कुछ देर बाद छोड़ा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप; सड़कों पर उतरने की दी धमकी 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक अभिमन्यु पूर्णिया और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे निर्मल चौधरी को इरासत में लिए जाने को लेकर निंदा की है

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक अभिमन्यु पूनिया और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे निर्मल चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और निर्मल चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर निंदा की है।

कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे निर्मल चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर अब सियासत तेज होने लगी है। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरने की धमकी दी है। हालांकि कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया, जबकि निर्मल चौधरी अभी भी पुलिस की की हिरासत में हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर हमला बोल है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इस कार्रवाई की निंदा की है।

यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने पहुंचे थे चौधरी
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सुबह दर्शनशास्त्र की परीक्षा देने आए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मौके पर संगरिया (हनुमानगढ़) विधायक अभिमन्यु पूनिया भी मौजूद थे, जो निर्मल चौधरी को छुड़वाने के प्रयास में स्वयं पुलिस गाड़ी में बैठ गए। पुलिस ने सादी वर्दी में पहले से ही यूनिवर्सिटी कैंपस में डेरा डाल रखा था। जैसे ही निर्मल चौधरी परीक्षा देने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें 2022 में राजकार्य में बाधा के एक मामले में हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया खुद गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया।

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के अनुसार निर्मल चौधरी पर दर्ज मुकदमे में अपराध प्रमाणित हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। कुछ देर कैंपस में छात्रों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद माहौल शांत हो गया। विधायक अभिमन्यु पूनिया गांधी नगर थाने से अपने आवास चले गए, जबकि निर्मल चौधरी पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read More कोचिंग संस्थानों में प्रशासन की सख्ती, 31 जुलाई तक देनी होगी एक्जिट पॉलिसी

 

Read More जयपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 निर्माणाधीन स्लीपर बसें जब्त

Read More शहरी सेवा शिविर-2026 में सरकारी भूमि पर कॉलोनियों के नियमन पर रोक, UDH ने निकायों को जारी किए निर्देश

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत