महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की श्रद्धांजलि अर्पित, कहा- ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन गरीब एवं महिलाओं के लिए समर्पित किया

मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की श्रद्धांजलि अर्पित, कहा- ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन गरीब एवं महिलाओं के लिए समर्पित किया

भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक जागरण के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन गरीब, पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान तथा सामाजिक जड़ताओं को दूर करने के लिए समर्पित किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक जागरण के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन गरीब, पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान तथा सामाजिक जड़ताओं को दूर करने के लिए समर्पित किया।

उनका मानना था कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नारी शक्ति के प्रोत्साहन के लिए उनके प्रगतिशील विचार और सामाजिक परिवर्तन में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महात्मा ज्योतिबा फुले की शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के उन्नयन में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा