उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश

एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश
दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की। क्रू मेंबर्स की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और स्थिति पर काबू पा लिया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जयपुर। दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मंगलवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान यात्री ने विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की। यात्री की इस हरकत से विमान में मौजूद अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यात्री के इमरजेंसी डोर के पास पहुंचने और उसे खोलने का प्रयास करने पर विमान में तैनात क्रू मेंबर ने तत्काल उसे रोक लिया। क्रू मेंबर ने यात्री को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद विमान की उड़ान जारी रही और उसे सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया। बाद में यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब यात्री से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने पर एनएसयूआई ने जोरदार...
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन
वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की
आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे
उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश