जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 6 व 7 होंगे 1-ए और 1-बी, उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल ने लिया अहम निर्णय

यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म खोजने में कठिनाई

जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 6 व 7 होंगे 1-ए और 1-बी, उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल ने लिया अहम निर्णय

यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन और स्टेशन परिसर में बेहतर दिशा-निर्देशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने एक अहम निर्णय। इसके तहत जयपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का नाम 1 फरवरी से बदलकर क्रमशः प्लेटफार्म संख्या 1-ए एवं 1-बी किया।

जयपुर। यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन और स्टेशन परिसर में बेहतर दिशा-निर्देशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने एक अहम निर्णय लिया है। इसके तहत जयपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का नाम 1 फरवरी से बदलकर क्रमशः प्लेटफार्म संख्या 1-ए एवं 1-बी किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि वर्तमान में प्लेटफार्म संख्या 1 के समीप स्थित 6 और 7 के कारण यात्रियों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म खोजने में कठिनाई होती थी, जिससे कई बार समय की कमी भी महसूस की जाती थी।

नए नामकरण से यह स्पष्ट होगा कि प्लेटफार्म 1-ए और 1-बी, मुख्य प्लेटफार्म संख्या 1 के ही विस्तारित भाग हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी समझने में आसानी होगी तथा भीड़ प्रबंधन भी बेहतर होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में सभी संकेतक बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, डिजिटल डिस्प्ले और सूचना पट्टों को नए नामकरण के अनुसार अद्यतन किया जा रहा है। साथ ही रेलवे कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है ताकि वे यात्रियों को सही मार्गदर्शन दे सकें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नए प्लेटफार्म नामों की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता पड़ने पर रेलवे कर्मियों से सहायता प्राप्त करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
जयपुर नगर निगम आयुक्त ने चारदिवारी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध बैनर-पोस्टर और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। मौके...
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता