विधानसभा में हिडन कैमरों के मुद्दे पर गरमाई सियासत : कांग्रेस महिला विधायकों ने निजता हनन का लगाया आरोप, कहा- कैमरों का कंही कोई एक्सिस नही 

अभी तक सरकार ने सही जबाव देना उचित नहीं समझा

विधानसभा में हिडन कैमरों के मुद्दे पर गरमाई सियासत : कांग्रेस महिला विधायकों ने निजता हनन का लगाया आरोप, कहा- कैमरों का कंही कोई एक्सिस नही 
विधानसभा में हिडन कैमरों के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है

जयपुर। विधानसभा में हिडन कैमरों के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के बाद अब कांग्रेस की महिला विधायकों ने सदन में कैमरों के माध्यम से उनकी निजता के हनन के आरोप लगाए हैं।

विधायक शिमला नायक और गीता बरबड़ ने पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा में विपक्ष की महिला विधायक जंहा बैठती हैं, वंही एक कैमरा लगा रखा है। उन कैमरों का कंही कोई एक्सिस नही है और हमारी निजी बातें सुनी जाती हैं। कैमरे इतने शार्प हैं कि हम कागज पर भी कोई बात लिखते हैं तो वो डिकोड हो जाता है। हमने हमारी पीड़ा हमारे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और अन्य नेताओं को बताई तो विपक्ष ने सदन में आपत्ति दर्ज कराई। हमारे सवालों काजबाव देने की जगह इनके मुख्य सचेतक और मंत्री ऐसे जबाव दे रहे हैं, जिनकाकोई मतलब नहीं है।

सचेतक बोलते हैं कि यह कोई आपका बैडरूम या बाथरूम नहीं है तो क्या बेडरूम और बाथरूम में ही निजता होती है। सरकार ने हमारी आपत्तियों पर अभी तक सही जबाव देना उचित नहीं समझा है। कैमरे लगे होने पर अगली बारसदन की कार्यवाही में शामिल होने के सवाल पर कहा कि इस बारे में हमारे नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता बैठकर तय करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने...
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना