तीसरे चरण के मतदान की तैयारी तेज, आज रवाना होंगे मतदान दल

जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कल

तीसरे चरण के मतदान की तैयारी तेज, आज रवाना होंगे मतदान दल
प्रदेश में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होंगे। इसके लिए सोमवार को मतदान दल रवाना होने वाले हैं। प्रशासन ने वोटिंग की तैयारी तेज कर दी है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया।

जयपुर। प्रदेश में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होंगे। इसके लिए सोमवार को मतदान दल रवाना होने वाले हैं। प्रशासन ने वोटिंग की तैयारी तेज कर दी है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

77 वार्डों में 418 उम्मीदवार: तीसरे चरण में जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों के 77 वार्डों में 418 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए कुल 476 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सोमवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के साथ ईवीएम और चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी।

सोमवार को रवाना होंगे मतदान दल : मतदान दल निर्धारित केन्द्रों से रवाना होकर अपने अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे। कोटपूतली क्षेत्र में मतदान दलों की रवानगी राजकीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज से होगी। यहां स्ट्रांग रूम से ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री दी जाएगी। मतदान कार्मिकों के लिए अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य रहेगा।

3 नवंबर को होगा मतदान : जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मंगलवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की तैयारी की जा रही है।

Read More अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

4 को नामांकन, 5 को पंच-सरपंच चुनाव : तीसरे चरण में 4 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 5 नवंबर को मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

Read More सरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में दौड़ी एकता की दौड़, प्रल्हाद जोशी और सीएम ने दिखाई हरी झंडी 

चौथे चरण के नामांकन भी जारी : चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 4 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 6 नवंबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चौथे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा पंच सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा।

Read More लक्ष्मी पूजन की परंपरा ने बदली खेती की तस्वीर, रोजदा के खेतों में लहलहा रहा गन्ना

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर  भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से भारतीय रुपया...
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए