एसओजी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई : 50 करोड़ की ठगी करने वाला प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल गिरफ़्तार, दो साथी भी दबोचे

54 व्यक्तियों से 12-12 हजार वसूलकर 6.48 लाख की ठगी की

एसओजी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई : 50 करोड़ की ठगी करने वाला प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल गिरफ़्तार, दो साथी भी दबोचे
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी वीके सिंह ने बताया कि बंशीलाल पुत्र शंकराराम जाति माली निवासी धोरू, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर को उसकी ठगी की साजिशों में लिप्त साथियों सहित गिरफ़्तार किया गया है

जयपुर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी वीके सिंह ने बताया कि बंशीलाल पुत्र शंकराराम जाति माली निवासी धोरू, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर को उसकी ठगी की साजिशों में लिप्त साथियों सहित गिरफ़्तार किया गया है।

आरोपी बंशीलाल ने वर्ष 2017 में 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद प्रिंस सैनी नाम से ट्रोनेक्स वर्ल्ड कंपनी खोली और 54 व्यक्तियों से 12-12 हजार वसूलकर 6.48 लाख की ठगी की। इसके बाद ग्रो मोर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी शुरू कर 2200 छात्रों से 3000 वार्षिक शुल्क लेकर 66 लाख हड़प लिए।

इसके बाद उसने हारवेस्ट एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्टर कर 250 लोगों को स्कॉर्पियो कार देने का झांसा दिया और प्रत्येक से लगभग 6 लाख वसूलकर करीब 50 करोड़ की धोखाधड़ी की। लेकिन कंपनी के खातों में कुल राशि 5 लाख से भी कम पाई गई।

आरोपी ने फर्जी वेबसाइट बनाकर झूठे तथ्य प्रस्तुत किए, विदेशी मैनेजर का नाम और फोटो डालकर लोगों को भ्रमित किया तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर निवेशकों को लुभाया। साथ ही टोकन सिस्टम और लकी ड्रॉ स्कीम निकालकर करोड़ों रुपये की ठगी की।

Read More कथा के दौरान श्रद्धालुओं को हुई भारी परेशानी, अव्यवस्थाओं के चलते बेहाल

जनता से करोड़ों रुपये हड़पकर उसने महंगी गाड़ियां किराए पर लेकर बड़े-बड़े आयोजन किए और सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को गुमराह किया। एसओजी थाना में प्रकरण संख्या 45/2025 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल, सहयोगी ममता भाटी एवं दिनेश बागड़ी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More सरकार की कार्यशैली पर जूली का हमला : कहा- सरकार के कुशासन से मंत्रियों की सुनवाई में नहीं पहुंच रहे लोग

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें