राजस्थान स्टाम्प एक्ट में राहत : स्टाम्प ड्यूटी छूट की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी, लाखों लोगों को फायदा

अधिसूचना को राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया

राजस्थान स्टाम्प एक्ट में राहत : स्टाम्प ड्यूटी छूट की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी, लाखों लोगों को फायदा
राज्य सरकार ने राजस्थान स्टाम्प एक्ट, 1998 के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए अधिसूचना में संशोधन किया है

जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान स्टाम्प एक्ट, 1998 के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए अधिसूचना में संशोधन किया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व में निर्धारित 30 सितम्बर 2025 की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2025 कर दिया गया है।

वित्त विभाग के संयुक्त सचिव नथ्मल डिडेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 फरवरी 2025 में जारी आदेश में यह संशोधन किया गया है। इसके तहत अब लाभार्थी संबंधित प्रावधानों का फायदा 31 दिसम्बर 2025 तक उठा सकेंगे। सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की संभावना है। अधिसूचना को राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें