उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक : देरी वाली परियोजनाओं के लिए अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही, कहा- राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने में पीडब्ल्यूडी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में भी बड़ी भूमिका

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक : देरी वाली परियोजनाओं के लिए अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही, कहा- राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने में पीडब्ल्यूडी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक  हुई। बैठक में राज्यभर में चल रही सड़क परियोजनाओं, एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), आरएसआरडीसी सहित विभिन्न एजेंसियों की प्रगति रिपोर्टों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने में पीडब्ल्यूडी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक  हुई। बैठक में राज्यभर में चल रही सड़क परियोजनाओं, एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), आरएसआरडीसी सहित विभिन्न एजेंसियों की प्रगति रिपोर्टों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने में पीडब्ल्यूडी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतर सड़क नेटवर्क न केवल पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में भी बड़ी भूमिका निभाता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए और जहां देरी हो रही है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में राज्यमंत्री मंजू बाघमार भी मौजूद रहीं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण, नई सड़क निर्माण, मरम्मत कार्य, सेफ्टी ऑडिट और फंड आवंटन से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। दिया कुमारी ने पर्यटन को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रमुख धरोहर स्थलों को जोड़ने वाली परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुविधाओं और प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना