सर्विस रोड पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 लोगों की मौत; 2 गंभीर घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी

 सर्विस रोड पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 लोगों की मौत;  2 गंभीर घायल
दौलतपुरा सर्विस रोड पर सोमवार सुबह ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल। बाइक पर चार लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अवकेश (18) और प्रवीण (10), निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश, के रूप में। घायलों का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी।

जयपुर। दौलतपुरा सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर UP82T1179 खेरवाड़ी पुलिया के नीचे से खेरवाड़ी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर HP12AA4436, जिस पर चार लोग सवार थे, दौलतपुरा सर्विस रोड की तरफ से जा रही थी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अवकेश (18) और प्रवीण (10), निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश, की मौत हो गई। वहीं विकास और शिवम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को टोल एंबुलेंस की सहायता से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सीआई महेंद्र यादव ने बताया कि सभी जने रात को अपने मित्र के यहां रुके थे उसके बाद वापस घर की तरफ आ रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे और उनमें से कुछ ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से संबंधित परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर
घर-घर सर्वे हुआ तो चर्मरोग रोग से पीड़ित एक दर्जन मरीज़ मिले, बुखार सहित अन्य बीमारियों के 91 मरीज़ मिलें,...
VOICE OF Gen-Z & Alpha : जो मैदान की बारीकियों को नहीं जानता, वह मैदान के भविष्य का फैसला कैसे कर सकता
इलाज कराएं या दिहाड़ी बचाएं, शंभुपुरा वासियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट, 24 किमी दूर मरीज को अस्पताल लेकर आने - जाने में 400 से 500 रुपए होते खर्च
बनास नदी पर बना राजस्थान का सबसे लंबा हाई-लेवल ब्रिज, 134.74 करोड़ की लागत से तैयार
पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजा वड़िंग का इस्तीफा, नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द
पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ाए दाम : अब 2837 रुपए में मिलेगा, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर
सफाईकर्मियों के योगदान को गरिमा और सम्मान के साथ मिले मान्यता : स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी, रेखा गुप्ता ने कहा- महिला कर्मियों की सुरक्षा पर दिया जाए विशेष ध्यान