Road Accident : एसयूवी की डिवाइडर से जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत ; 3 घायल

तीन घायलों को जोधपुर रेफर किया

Road Accident : एसयूवी की डिवाइडर से जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत ; 3 घायल

अनियंत्रित एसयूवी कार की एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से जोरदार टक्कर होने से गाड़़ी में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से आऊ उप-जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान डाक्टरों ने दो को मृत घोषित किया और तीन घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शिकार हुए सभी नोखा से भारतमाला सड़क मार्ग से जोधपुर की तरफ जा रहे थे, इस दौरान गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी डिवाइडर से टक्करा गई।

आऊ। चाडी-चौतीणा-श्री लक्ष्मण नगर से गुजरने वाले भारतमाला एक्सप्रेस वे पर रविवार देर शाम को सियोलनगर व चाम्पासर के बीच एक अनियंत्रित एसयूवी कार की एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से जोरदार टक्कर होने से गाड़़ी में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर चाडी-चौतीना पुलिस चौकी से कांस्टेबल मुकेश मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से आऊ उप-जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान डाक्टरों ने दो को मृत घोषित किया और तीन घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शिकार हुए सभी नोखा से भारतमाला सड़क मार्ग से जोधपुर की तरफ जा रहे थे, इस दौरान गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी डिवाइडर से टक्करा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की उसके ऊपर का पूरा हिस्सा अलग हो गया और गाड़ी के परखच्चे उड गए। हादसे में तीन गंभीर घायल बताये जा रहे है उनकी स्थित गंभीर बताई जा रहा है। इस दौरान हैंड कांस्टेबल बाबू खां ने बताया कि हादसे में घायलों में दो की स्थिति डॉक्टरों ने गंभीर बताई, वही हादसे में क्षतिग्रस्त कार सीकर नम्बर की है, वहीं पुलिस मृतकों के परिजनों तक पहुंचने में जूटी हुई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल
पुत्र ने कहा था कि उसके न रहने पर उसकी पत्नी का अच्छा रिश्ता देखकर फिर से घर बसा देना। ...
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण, कहा- यह दिवस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव
प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई