अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री निवास पर सीएम ने किया नितिन नवीन का स्वागत

अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया और पौधारोपण किया। नितिन नवीन ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

जयपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शामिल हुए। इस दौरान नितिन नवीन ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। दोनों ने स्वच्छता कर्मियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके हालचाल जाने।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

Read More पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत, 22 पुलिसकर्मियों को दिए गए पीपीओ

अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read More पुराने नोटों और सिक्कों का झांसा देकर देशभर में साइबर ठगी, तमिलनाडु-कर्नाटक से 8 गिरफ्तार

कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, डॉ. अलका गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य सहित मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आमजन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Read More आरबीआई का रविवार को बैंक खोलने का आदेश वापस लेने की मांग, बैंक यूनियन नेता- 5-डे बैंकिंग लागू करने के बजाय कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश खत्म करना अनुचित

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई ने नाहरगढ़ थाने के उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत...
तरुण तेजपाल ने 10 साल की सज़ा के ख़िलाफ़ खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाज़ा, गोवा सरकार को नोटिस जारी
2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा
महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का धरना : अंदर प्रवेश रोकने पर विधायक रफीक खान भड़के, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर उठाए सवाल
हम जीतेंगे! नेतन्याहू ने 'नरसंहार के आरोप' को नकारा, संरा से बड़े पैमाने पर बहिर्गमन की नहीं की परवाह
श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते : सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र बने अध्यक्ष, कांग्रेस के उमरदीन को हराया