राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का इंतजार खत्म : चुनाव आयोग आज करेगा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत लागू होगी आचार संहिता

सरपंच और वार्ड पंच के बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का इंतजार खत्म : चुनाव आयोग आज करेगा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत लागू होगी आचार संहिता
राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की तस्वीर आज साफ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। करीब 1.69 लाख जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इनमें 41 जिला प्रमुख, 457 प्रधान, 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंच शामिल हैं। घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होगी।

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की तस्वीर शनिवार को साफ हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंचायत चुनावों को लेकर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है, जिसमें संभवत: पंचायत चुनावों के बिगुल बजने की घोषणा होगी। माना जा रहा है कि आयोग पंचायत चुनावों के कार्यक्रम और तारीखों को लेकर घोषणा कर सकता है। तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लग जाएगी, जो करीब दो महीने लागू रह सकती है। साथ ही ट्रांसफर पर भी पाबंदी लग जाएगी।

इन चुनावों में 1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनिधि, 1403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। कुल मिलाकर 41 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समिति प्रधान चुने जाएंगे। वहीं, 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंच चुने जाएंगे। गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें 41 जिला प्रमुखों में से 20 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख होंगी। राजस्थान में 457 पंचायत समितियों में 221 महिलाएं प्रधान बनेंगी तथा 14,403 ग्राम पंचायतों में 7200 महिलाएं सरपंच और वार्ड पंचों में 1,30, 584 पदों में से 65 हजार महिलाएं वार्ड पंच बनेंगी। सरपंचों में एसटी के 3,058, एससी के 2,493 और ओबीसी के लिए 1961 पद रिजर्व हैं। वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21,962 वार्ड एससी, 19,117 एसटी और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए रिजर्व किए हैं। चार जिले बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर में सरपंच के सभी 1253 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं।

संभावित चुनाव प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार चार चरणों के चुनाव कार्यक्रम में सबसे पहले ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए 6 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करने तथा वोटिंग के बाद नवम्बर के दूसरे सप्ताह में मतगणना और जिला प्रमुख, उपप्रमुख तथा प्रधान, उपप्रधान का चुनाव कार्यक्रम संभावित है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य वोटिंग के बाद सरपंच और पंच पदों पर बैलेट पेपर प्रणाली से निर्वाचन की संभावना है। पहले चरण से ही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव का शुभारम्भ होगा। उसमें छोटे छोटे जिलों में एक चरण, दो तीन विधानसभा क्षेत्र के जिलों में दो-तीन तथा बड़े जिलों में चार चरणों में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य तथा सरपंच पंच पदों पर चुनाव की संभावना है। चुनावी मतगणना दीवाली के बाद होने की संभावना है। सरपंच और पंचों का निर्वाचन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम से पहले आ जाएगा।

Read More पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में इमरान नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों के...
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद: प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की चेतावनी, आमना-सामना की चेतावनी
एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत