टीकाराम जूली ने सरकार पर लगाए अवैध बजरी खनन को लेकर आरोप, खींवसर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

आपत्तियों की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

टीकाराम जूली ने सरकार पर लगाए अवैध बजरी खनन को लेकर आरोप, खींवसर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

प्रश्नकाल में विधायक केसाराम चौधरी ने पूछा कि क्या सरकार का पाली जिले में बजरी की लीज बढ़ाने का विचार है, जिन लीजों को अनुमति मिल चुकी है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में अवैध बजरी लीज का मामला गूंजा। विधायक केसाराम चौधरी के पाली जिले में अवैध बजरी लीज के सवाल में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार पर अवैध बजरी खनन को लेकर आरोप लगाए। मंत्री गजेंद्र खींवसर ने अवैध खनन की आपत्तियों की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रश्नकाल में विधायक केसाराम चौधरी ने पूछा कि क्या सरकार का पाली जिले में बजरी की लीज बढ़ाने का विचार है, जिन लीजों को अनुमति मिल चुकी है, उनकी स्वीकृति क्यों नहीं जारी की जा रही। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पाली के बारे में मैंने पूरा डिटेल दे दिया है, लेकिन यह 2 किन लीजों की बात कर रहे हैं, उसका मुझे ध्यान नहीं है यह बताएं कौन सी 2 लीक की बात कर रहे हैं। केसाराम चौधरी ने कहा कि विभाग क्या कर रहा है। हमारे पाली से भेज 2 सोजत से भेज दो, यह कार्रवाई नहीं करेंगे। 

इस दौरान स्वीकृति नहीं मिलने वाले दोनों व्यक्तियों की भी खींवसर ने जानकारी दी। मंत्री खींवसर ने कहा कि आपके जिले में कौन माइनिंग अधिकारी कितने दिनों से यहां लगे हुए हैं, उनके बारे में भी जांच करवाई जाएगी। परीक्षण कराकर कार्रवाई करेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि केसाराम चौधरी कह रहे हैं कि अवैध खनन से बजरी घर-घर पहुंच रही है, क्योंकि जिले में सिर्फ 2 ही लीज है। टीकाराम जूली ने पूछा सरकार ने जो अभियान चलाया है, उससे क्या अवैध खनन रुक गया है या चल रहा है या अभियान रुक गया है। मंत्री खींवसर ने कहा कि 2लीज की बात कर रहे हैं, 511 लीज चल रहे हैं। अवैध खनन को लेकर सरकार बार-बार कार्रवाई कर रही है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी