सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में ओएमआर फर्जीवाड़ा, दो और गिरफ्तार

35.85 अंक वाले अभ्यर्थी के अंक बढ़ाकर किए गए 183.85

सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में ओएमआर फर्जीवाड़ा, दो और गिरफ्तार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा-2018 में OMR शीट से छेड़छाड़ और अंकों में हेरफेर के मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों, कमोद मीना और मनराज मीना, को गिरफ्तार किया है। कमोद के अंक 35.85 से बढ़ाकर 183.85 कर दिए गए थे।

 जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 के परिणाम में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ कर अंकों में हेरफेर करने के मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ओएमआर शीट की स्कैनिंग और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ी कम्पनी के कर्मचारियों ने बोर्ड के कार्मिकों और अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर परीक्षा परिणाम में कथित फर्जीवाड़ा किया। एसओजी ने मामले में वांछित अभ्यर्थी कमोद मीना और उसके सहयोगी मनराज मीना को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पूर्व में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एसओजी के अनुसार, कमोद मीना की मूल ओएमआर शीट में महज 35.85 अंक थे। आरोप है कि स्कैनिंग प्रक्रिया के दौरान ओएमआर में कूटरचना कर उसके अंक बढ़ाकर 183.85 कर दिए गए। इसके बाद बढ़े हुए अंकों के आधार पर उसका चयन सूची में हो गया। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि अनुसंधान में तत्कालीन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारियों और स्कैनिंग कम्पनी के कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। मामले में तत्कालीन एनालिस्ट कम प्रोग्रामर संजय माथुर, प्रोग्रामर प्रवीण गंगवाल सहित अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवीण गंगवाल ने परिचित अभ्यर्थियों को चयनित कराने के अलावा कम्पनी कर्मचारियों कराने के विनोद कुमार गौड़ और शादान खान से अन्य अभ्यर्थियों के परिणाम में कथित कूटरचना के बदले लाखों रुपये लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई