GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़

10 दिनों में मिलेगी रिफंड क्लेम की एक्नोलेजमेंट

GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
जीएसटी परिषद की बैठक में अनुपालन प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की गई। गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त कर कानूनी कार्रवाई की न्यूनतम सीमा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, कर दरों की समीक्षा वर्ष में एक बार करने और एकीकृत रिटर्न विंडो बनाने का निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने गुरुवार को हुई बैठक में अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई सुधारों की घोषणा की हालांकि करों की दरों पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पिछले साल दरों में किए गए बदलावों के बाद इस बैठक में सुधारों पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि दरों की समीक्षा के लिए अब साल में एक बार अलग से एक बैठक होगी।

आपूर्ति श्रृंखला में किसी एक की गलती के लिए अभी इसमें शामिल सभी लोगों का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रिटर्न रोक दिया जाता है। परिषद ने तय किया है कि एक की गलती के लिए सबको सजा देने की बजाय सिर्फ उसके ठीक बाद वाले का रिटर्न रोकने और बाकी सभी को रिटर्न देने की संभावना पर विचार के लिए अधिकारियों की एक समिति का गठन किया जाएगा जो तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। समिति की सिफारिशों का अध्ययन करने के बाद उसे जीएसटी परिषद में रखा जाएगा और उसके फैसले को अगले साल 01 अप्रैल से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब जीएसटी के तहत गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए न्यूनतम सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। साथ ही न्यूनतम सजा का प्रावधान भी समाप्त कर दिया गया है। देरी से रिटर्न फाइल करने के लिए मूल कर राशि की वसूली, ब्याज और जुर्माने से ज्यादा कोई कार्रवाई नहीं की जा सकेगी।

जीएसटी परिषद की बैठक से इतर केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिकार क्षेत्र के दायरे में आने के कारण कई करदाताओं को अभी अलग-अलग रिटर्न भरने होते हैं। सीजीएसटी के तहत 69.5 लाख करदाताओं में से दो लाख इस श्रेणी में हैं। उनके लिए एकीकृत विंडो बनाने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। यह अगले वित्त वर्ष से लागू होगा।

Read More निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

उन्होंने कहा कि रिफंड क्लेम के एक्नोलेजमेंट में लगने वाले समय को 15 दिन से घटाकर अब 10 दिन कर दिया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए लगने वाले दस्तावेजों के बारे में निश्चितता रहेगी। प्रणाली के जरिये ही इकाइयों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और मदद की जाएगी। छोटे आपूर्तिकर्ताओं के लिए ई-कॉमर्स के जरिये आपूर्ति करने के लिए पंजीकरण सरल किया जाएगा। करदाता पंजीकरण के समय दिए गए विवरण में स्वयं संशोधन कर सकेंगे और पंजीकरण रद्द कराने का आवेदन स्वतः स्वीकार माना जाएगा।

Read More वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डीके शिवकुमार, बोले-कोई ताकत नहीं दबा सकती आवाज

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई