अलवर से हेरोइन लाकर जयपुर में सप्लाई करते दो तस्कर गिरफ्तार

चार करोड़ की 788 ग्राम हेरोइन बरामद

अलवर से हेरोइन लाकर जयपुर में सप्लाई करते दो तस्कर गिरफ्तार
पूछताछ में सामने आया है कि हेरोइन को रामधन के जीजा सूरजमल ने अलवर निवासी जितेन्द्र से जयपुर में बेचने के लिए लाकर दिया था, जिसे दोनों अम्बेडकर नगर एवं आस-पास के कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को छह हजार रुपए में टोकन बनाकर सप्लाई करते थे।

नवज्योति, जयपुर। अलवर से मादक पदार्थ (हेरोइन) लाकर जयपुर में सप्लाई कर रहे दो तस्करों को कमिश्नेरट की सीएसटी टीम ने ज्योति नगर इलाके में दबिश देकर पकड़ा है। टीम ने दोनों के कब्जे से 788 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार में चार करोड़ रुपए कीमत है। गिरफ्तार आरोपी रामधन गुर्जर गांव भट्टावाला जमवारामगढ़ हाल नंदपुरी सोडाला और समय सिंह मीणा खैरपुर दौसा हाल अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं। एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस निरीक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य हरिनारायण व जितेंद्र कुमार सूचना मिली कि दोनों तस्कर ज्योति नगर में हेरोईन तस्करी कर रहे हैं। इस पर टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों तस्कर खासा कोठी स्थित एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे।

पूछताछ में सामने आया है कि हेरोइन को रामधन के जीजा सूरजमल ने अलवर निवासी जितेन्द्र से जयपुर में बेचने के लिए लाकर दिया था, जिसे दोनों अम्बेडकर नगर एवं आस-पास के कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को छह हजार रुपए में टोकन बनाकर सप्लाई करते थे। इसके साथ ही शहर के होटलों, बार, डांस क्लबों और फार्म हाउस में सप्लाई करते थे।  दोनों से हेरोइन सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल कृष्णावतार और जगदीश नारायण भी शामिल रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
राजस्थान में जनवरी-जून 2026 के दौरान 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज। 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल।...
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात