मुख्यमंत्री की अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त ऐक्शन : तीन एएसपी, चार डिप्टी और दो थानाप्रभारियों पर गिरी गाज

सीएम भजनलाल ने विगत दिनों की अपराधिक घटनाओं पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री की अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त ऐक्शन : तीन एएसपी, चार डिप्टी और दो थानाप्रभारियों पर गिरी गाज
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में गत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं तथा कुछ पुलिस कार्मिकों की लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐक्शन लिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में गत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं तथा कुछ पुलिस कार्मिकों की लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐक्शन लिया है। उन्होंने इन घटनाओं पर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को तुरंत हटाने तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक सहित बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में अपराधों पर जीरो टॉलरेंस जरूरी है।

अलग-अलग मामलों में गिरी गाज :

अतर सिंह भडाना हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले वैर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह को निलंबित एवं एएसपी प्रेरणा शेखावत और वृत्ताधिकारी भुसावर नीरज भारद्वाज को एपीओ।

अजमेर के किशनगढ़ वकील थप्पड़कांड में उपपुलिस अधीक्षक (यातायात) अजमेर अंजू यादव एपीओ।

Read More पुलिस का दावा : राजस्थान में अपराध घटे, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले भी कम

नरैना थाने में संघ प्रचारक के साथ बर्बरता से मारपीट मामले में लापरवाही बरतने वाले वृत्ताधिकारी सांभर मुकेश जोशी को एपीओ तथा एएसपी एसआईयूसीएडब्ल्यू, जयपुर ग्रामीण बृजमोहन मीणा को हटाया।

Read More भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के आचरण पर गहलोत से मांगा जवाब, कहा- सार्वजनिक जीवन में शालीनता जरूरी

अन्य मामलों में लापरवाही बरतने वाले वृत्ताधिकारी श्रीगंगानगर विष्णु कुमार खत्री एपीओ और एएसपी खैरथल जया सिंह को हटाया।

Read More पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 

मुहाना थाने में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में थानाप्रभारी मुकेश खराड़िया को भी एपीओ किया गया है।

अपराधी बख्शा नहीं जाएगा :

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि कानून सबके लिए एक समान है। अपराधी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन एवं भूमि से जुड़े विवादों की जिलेवार विस्तृत सूची तैयार की जाए और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है एवं माफियों में  रा’य सरकार किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि माफियाओं पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाए। साथ हीए आपराधिक घटनाओं एवं पुलिस के आचरण से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुतिन-ट्रंप की बातचीत के परिणामों ने युद्ध-समर्थक खेमे में कई लोगों को चौंकाया, रयाबकोव ने कहा- हमने हमेशा राजनीतिक समाधान पर दिया जोर पुतिन-ट्रंप की बातचीत के परिणामों ने युद्ध-समर्थक खेमे में कई लोगों को चौंकाया, रयाबकोव ने कहा- हमने हमेशा राजनीतिक समाधान पर दिया जोर
रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि पुतिन और ट्रंप की फोन वार्ता ने तनाव बढ़ाने के समर्थकों...
LSG जयपुर का विशेष संवाद, क्या हम वास्तव में महाभारत को जानते हैं ?
चीन को भारत की दो टूक, तथ्यों को इंकार से नहीं बदला जा सकता, लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा
त्योहारों पर चरमराती परिवहन व्यवस्था, सुरक्षित सफर का इंतजार
बिहार में नाव पलटन से 13 लोगों की मौत : मोदी ने व्यक्त किया दुख, पीड़ित परिवरों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा
गरबा पंडालों में गैरहिन्दुओं को प्रवेश नहीं : सनातन सुरक्षा दल ने गरबा समितियों को दी अंतिम चेतावनी, पोस्टर में पवित्रता का हवाला
एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप