जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन

विधायी संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान पर दिया जोर

जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जयपुर स्थित सिविल लाइंस आवास पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों अध्यक्षों ने सुचारु सदन संचालन, लोकतांत्रिक परंपराओं और विधायी अनुभवों के आदान-प्रदान पर चर्चा की। महाना ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

जयपुर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को यहां राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की। महाना ने देवनानी से सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवास पर मुलाकात की।दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच देश की लोकतांत्रिक एवं विधायी परम्पराओं, विधानसभाओं के सुचारु संचालन तथा सदनों की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

देवनानी ने कहा कि देश की विधान सभाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत संस्थाएं हैं। इनके माध्यम से जनप्रतिनिधि जनभावनाओं को सदन तक पहुंचाने के साथ ही जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक विमर्श करते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के बीच अनुभवों और श्रेष्ठ संसदीय परम्पराओं का आदान-प्रदान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक है।

महाना ने राजस्थान विधान सभा की गौरवशाली संसदीय परम्पराओं की सराहना करते हुए देवनानी को राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों अध्यक्षों ने विधायी अनुभवों के परस्पर आदान-प्रदान को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप