महिला एवं बाल विकास ने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव, निकायों से अलग से डोर-टू-डोर कलेक्शन की योजना

सैनिटरी नैपकिन से संक्रमण-प्रदूषण का खतरा, निस्तारण की अलग से तैयारियां

महिला एवं बाल विकास ने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव, निकायों से अलग से डोर-टू-डोर कलेक्शन की योजना

इंसीनेटरर्स मशीनें बड़ी संख्या में खरीदने सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का भी प्लान।

जयपुर। महिलाओं को माहवारी के दौरान संक्रमण से बचाने का काम कर रहा सैनिटरी नैपकिन उपयोग के बाद संक्रमण फैला सकता है। ऐसे में अब इसके निस्तारण के लिए महिला एवं बाल विकास बीते सालों में इसके निस्तारण की नीति को अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर रहा है। 
विभाग ने इसके लिए वित्त विभाग को इसके निस्तारण के लिए पैसे मंजूर करने का प्रस्ताव भेजा है। राशि मंजूर होने के बाद विभाग निकायों के जरिए इसके डोर टू डोर कलेक्शन की अलग व्यवस्था करेगा। प्रदेश में वर्तमान में करीब 150 करोड़ सैनिटरी नैपकिन महिलाएं उपयोग में ले रही है। लेकिन इन्हें सामान्य कचरे के साथ ही निस्तारित किया जा रहा है। जिसके चलते कई गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा हमेशा रहता है। साथ ही पर्यावरण पर भी इसके गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए अब इसके बचाव पर काम शुरू होने जा रहा है। संभवत: इसके निस्तारण को कचरा वाहनों में अलग से एक चैम्बर्स इसके लिए रिजर्व किया जाएगा। महिला एवं बाल विभाग अपने मद से इसके लिए निकायों को पैसा देगा। निस्तारण को इंसीनरेटर मशीनें भी खरीदी जाएंगी।

जागरूकता अभियान भी चलेगा
जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग इसके निस्तारण को जागरूकता अभियान भी चलाएगा। ताकि इंसीनरेटर मशीनों से इसका निस्तारण हो सके। बायोडिग्रेडेबल नैपकिन को बढ़ावा दिया जाएगा। महिलाओं और स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों में अवेयरनेंस एजुकेशन कार्यक्रम भी चलेंगे। 

संक्रमण पर ये हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
यूज किए गए सैनिटरी नैपकिन में रक्त और बैक्टीरिया होते हैं जो मक्खियों, कुत्तों और अन्य जानवरों के संपर्क से मानव तक पहुंचने पर संक्रामक रोग जैसे हेपेटाइटिस, टिटनेस, और अन्य बैक्टीरियल वायरल संक्रमण फैला सकते हैं। इससे त्वचा रोग, सांस की बीमारी भी हो सकती है। दूषित हुआ पानी पीने से पेट की बीमारियां, कैंसर और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

पर्यावरणीय प्रदूषण
नैपकिन निर्माण में प्लास्टिक, सुपरअब्सॉर्बेंट पॉलिमर्स, और सिंथेटिक फाइबर का भी उपयोग होता है। जो बायोडिग्रेडेबल नहीं होते। ऐसे में इसको यूज के बाद सामान्य प्रक्रिया से नष्ट होने में अनुमानत: पांच सौ साल तक लग सकते हैं। ऐसे में खुले में फेंकने, नाली-नालों में बहाने, सीवरेज सिस्टम में डालने पर इससे  मिट्टी, पानी और भूजल के दूषित होने की आशंका रहती है। इसे जलाने पर इसमें से डाईऑक्सिन और फ्यूरान जैसे जहरीले रसायन वायु प्रदूषण करते हैं।

Read More परवन वृहद सिंचाई परियोजना : डूब क्षेत्र के 18 गांवों को मानसून 2026 से पहले खाली करने की चेतावनी, सार्वजनिक सूचना जारी

निस्तारण की नीति बीते सालों में बनी है। विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। निकायों के माध्यम से ही निस्तारण का प्लान तैयार कर रहे हैं।
-महेन्द्र सोनी, सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग। 

Read More इटली का युवक-मुबंई की बाला विवाह बंधन में बंधे : 13 देशों के 200 मेहमान बने साक्षी, पंड़ितों ने संस्कृत में पढ़े मंत्र

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं