गणेशोत्सव पर बाजार में बरसा 100 करोड़

सजावट, टेंट, मुर्तियां, डीजे, फ्लावर डेकोरेशन, किराना बाजार में रही रौनक

गणेशोत्सव पर बाजार में बरसा 100 करोड़
कोटा में दस दिवसीय गणेशोत्सव में वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान और भूमि, भवन और फ्लेट की भी जमकर बिक्री हुई ।

कोटा ।  रिद्धि सिद्धी के दाता गणेशजी इस बार दस दिवसीय गणेशोत्सव में शहर में सुख समृद्धि में वृद्धि करके गए है। घरों से लेकर बाजार में बप्पा की विशेष कृपा बरसी। व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि दस दिवसीय गणेशोत्सव में इस बार लगभग 100 करोड़ रुपए के कारोबार होने अनुमान है। इस बार गणेश चतुर्थी से अनंत चर्तुदशी तक दस दिन में गणपति बप्पा की खूब कृपा बरसी।  व्यापारियों की  आस से अधिक व्यापार हुआ। इस बार मूर्ति, सजावट, टेंट, डीजे, विद्युत सज्जा, प्रसाद, केटरिंग, हलवाई, किराना बाजार में सैकड़ो लोगों को रोजगार मिला और अच्छा धंधा हुआ। वहीं गणेश चतुर्थी पर वाहनों की जमकरबिक्री हुई थी। कोटा में दस दिवसीय गणेशोत्सव में वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान और भूमि, भवन और फ्लेट की भी जमकर बिक्री हुई । 

किराणा बाजार पर प्रथमेश की रही कृपा
किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ ने बताया कि इस बार गणेशोत्सव की अच्छी धूम रही। कई बड़े पांडालों में प्रतिदिन भंडारों का आयोजन हुए। इस बार किराना बाजार में अच्छी रौनक रही। 30 से 35 हजार करोड़ के व्यापार की आस है। इस बार शहर में करीब 700 से अधिक स्थानों पर छोटी बड़ी मुर्तियां स्थापित हुई। वहीं 135 बड़ी झांकियां थी सभी में भंडारों का आयोजन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम हुए। इसके अलावा घरों में करीब पूजा अर्चना प्रसाद के रूप में करीब 20 करोड़ रुपए की सामग्री अलग से बिकी। 

दुपहिया वाहनों की हुई एडवांस बुकिंग
दुपहिया वाहन शो रूम के मैनेजर लोकेश कुमार ने बताया कि गणेश चर्तुथी पर  10 करोड़ के आसपास कारोबार हुआ। दस दिवसीय गणेशोत्सव में वाहनों की अच्छी बिक्री हुई। इस बार करीब सभी मिलाकर 100 करोड़ Þ के आसपास कारोबार होने की आस है जिसमें ओटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक आइटम, दुपहिया वाहन, थ्रीव्हीलर  और अन्य आइटम शामिल है। प्रोपर्टी डीलर महेश जैन ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर फ्लेट, प्लांट की रजिस्ट्री कराने के लिए बुकिंग हुई है। 8 से 10 करोड़ की बुकिंग हुई है। 

मूर्ति बाजार में दो करोड़ का बरसा धन
मूर्ति कलाकार सुरेश ने बताया कि गणेश चतुर्थी तक करीब छोटी बड़ी 15 हजार से अधिक मुर्तियां बिकी है। 51 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक मूर्तियां बाजार में बिकी है। मूर्तियों का छोटी मूर्तियों का करीब 2 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। 

Read More नगर निगम की तरह पंचायतों में भी दिलाएं भाजपा को 100% जीत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रसाद, भंडारे व मोदक की हुई भारी बुकिंग
राजू हलवाई ने बताया कि दस दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर प्रसाद में बेसन व मोतीचूर के लड्डू के अलावा भंडारों के आयोजन हुए जिसमें करीब शहर के 150 से अधिक हलवाईयों रोजगार मिला वहीं करीब 15 से 20 लाख रुपए का कारोबार हुआ। 

Read More इलाज कराएं या दिहाड़ी बचाएं, शंभुपुरा वासियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट, 24 किमी दूर मरीज को अस्पताल लेकर आने - जाने में 400 से 500 रुपए होते खर्च

टेंट डेकोरेशन पर बप्पा की बरसी मेहर
टेंट एसोसिएशन के सचिव गुरमित सिंह शनि ने बताया कि इस बार दस दिसवसीय गणेशोत्सव में बप्पा की विशेष कृपा रही। छोटे से बड़े विशाल पांडाल और डेकोरेशन में अच्छा व्यापार हुआ है। करीब शहर में 365 व्यापारी है। इस बार करोड़ो का कारोबार हुआ है। 8 से 10 करोड़ के कारोबार हुआ है। जिसमें डीजे साउड, टेंट शामिल है। इसके अलावा भजन संध्या आक्रेस्टा में करीब 50 से 60 लाख रुपए का करोबार हुआ। 

Read More असर खबर का : दूसरे दिन भी चिकित्सा टीम ने शंभूपुरा का किया घर-घर सर्वे

फूल महंगे होने से किसानों को मिला लाभ
फ्लावर डेकोरेशन संचालक सांवरिया राठौर ने बताया कि इस बार फूल महंगे होने से व्यापारियों को कम किसानों अच्छा मुनाफा हुआ है। बाजार में फूल 100 से 125 रुपए किलों तक बिके। प्रतिदिन एक व्यापारी करीब 25 से 30 हजार रुपए के फूलमाला बची करीब 2.50 करोड़ रुपए का करोबार हुआ। है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव