8 लेन निर्माण कम्पनी ने बिगाड़ी उजाड़ क्षेत्र की सड़कों की सूरत

वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

8 लेन निर्माण कम्पनी ने बिगाड़ी उजाड़ क्षेत्र की सड़कों की सूरत
जब से क्षेत्र में भारतमाला परियोजना का काम शुरू हुआ है, तब से गांव की सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बरसात में तो वाहनों का निकलना तक दूभर हो गया है।

बड़ौद। उजाड़ क्षेत्र में झाड़गांव से नीमली तक भारतमाला परियोजना के तहत जारी 8 लेन सड़क निर्माण कार्य से गांव की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़कों पर अनियंत्रित गति से 8 लेन निर्माण कम्पनियों के भारी वाहनों के चलने से सड़कों पर धूल के गुबार उठते हैं। ग्रामीणों का इस सड़क र्माग से आवागमन करना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से क्षेत्र में भारतमाला परियोजना का काम शुरू हुआ है, तब से गांव की सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बरसात में तो वाहनों का निकलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन व भारतमाला परियोजना के ठेकेदारों, अधिकारियों को सड़क निर्माण करने के संबंध में निवेदन किया। लेकिन भारतमाला परियोजना निर्माण कंपनी के अधिकारियों द्वारा टालम टोल किया गया। आज तक इस सड़क के संबंध में निर्माण करने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। क्षतिग्रस्त सड़क से उजाड़ क्षेत्र की जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने दिया था धरना 
क्षेत्र में बरसात के समय सड़क की दशा बिगड़ने के कारण पंचायत समिति प्रधान कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा मंडावरा नाले पर धरना देकर 8 लेन निर्माण कम्पनियों के वाहनों को रोका गया था। प्रशासन द्वारा समझाइश करने पर भारतमाला परियोजना विनिर्माण कंपनियों के अधिकारियों के बरसात के बाद उक्त सड़क को बनाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया था। लेकिन आज तक निर्माण कंपनियों द्वारा सड़क निर्माण का कोई कार्य नहीं किया है।

क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए मंडावरा नाले पर भारी वाहनों को रोक प्रदर्शन किया गया था। सड़क निर्माण की मांग की गई थी। जिसका आश्वासन निर्माण कंपनी के अधिकारियों व प्रशासन द्वारा दिया गया था। लेकिन आज तक सड़क निर्माण नहीं करवाया गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-कृष्णा शर्मा, प्रधान, पंचायत समिति, सुल्तानपुर

नीमली से झाड़गांव, मंडावरा सड़क की दशा खराब होने से आमजन परेशान है। रोज आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-रवि स्वामी, ग्रामीण

Read More नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय

हमारे द्वारा एनएचआई से कई बार पत्राचार किया गया है। प्रशासन में उपखंड अधिकारी व जिला कलक्टर को एनएचआई से सड़क निर्माण बाबत लिख दिया गया है।
-लक्ष्मीनारायण मीणा, एईएन, पीडब्लूडी 

Read More असर खबर का - डिवाइडर के पौधों की शुरू हुई कटाई

सड़क की स्थिति से अवगत हैं। मानसून से पहले सड़क निर्माण का कार्य करवा दिया जाएगा। 
-सचिन सक्सेना, लीगल एन्ड लाइजिंग मैनेजर, जीआई इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड 

Read More जहरीले सल्फर के साए में जी रहा शहर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज हुआ। महापौर सुनील कोठारी ने बड़ी...
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल