सालाना 7.68 लाख खर्च, फिर भी सूखे पौधे और गंदगी

हर्बल पार्क की पहचान पर संकट

सालाना 7.68 लाख खर्च, फिर भी सूखे पौधे और गंदगी
फाउंटेन पाउंड और वाटर चैनल भी बदहाल, स्नेक पार्क संचालन का इंतजार।

कोटा। औषधीय पौधों के संरक्षण और शहरवासियों को प्राकृतिक व सेहतमंद वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बूंदी रोड पर विकसित हर्बल पार्क इन दिनों खुद बदहाली का शिकार है। पार्क के रखरखाव पर हर महीने करीब 64 हजार रुपए यानी सालाना 7 लाख 68 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सफाई, पौधों की देखरेख और अन्य सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। हालत यह है कि दिनभर में गिनती के लोग ही पार्क में पहुंचते हैं।

कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने पार्क के रखरखाव और नई प्रजातियों के पौधे विकसित करने के लिए एक फर्म को ठेका दे रखा है। इसके बावजूद पार्क में जगह-जगह घास उगी हुई है और औषधीय पौधों की नियमित देखभाल नहीं हो रही। पार्क में लगाने के लिए मंगाए गए कचनार, नीम सहित कई पौधे एक कोने में रखे हुए हैं। लंबे समय से नहीं लगाए जाने के कारण कई पौधों की जड़ें तक बाहर निकल आई हैं और वे खराब होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

फाउंटेन पाउंड में गंदगी, वाटर चैनल भी बदहाल
पार्क में प्रवेश करते ही फाउंटेन पाउंड नजर आता है, लेकिन इसमें अभी तक फव्वारे नहीं लगाए गए हैं। पूरे पाउंड में गंदगी जमा है। अधिकारियों के अनुसार यहां फव्वारे लगाए जाने हैं। वहीं पार्क के वाटर चैनल भी बदहाल स्थिति में हैं। वर्ष 2005 में बनाए गए इन चैनलों का हाल में जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन सफाई के अभाव में इनमें फिर गंदगी जमा होने लगी है। पार्क में लोगों के घूमने के लिए फुटपाथ बनाया गया है, लेकिन कई स्थानों पर सफाई नहीं होने से फुटपाथ के बीच ही छोटे पौधे और घास उग आई है। इससे नियमित रखरखाव को लेकर किए जा रहे दावों और मौके की स्थिति में अंतर नजर आता है।

एक हजार से अधिक पौधे, कई सूखने लगे
हर्बल पार्क में अपराजिता, छुईमुई, मोगरा, गुलाब, शहतूत, इलायची, अंजीर, अमरूद, रजनीगंधा और तुलसी समेत अलग-अलग प्रजातियों के करीब एक हजार छोटे-बड़े पौधे लगाए गए हैं। इनमें कई पौधे सूख चुके हैं या मुरझाने लगे हैं। पार्क के एक हिस्से में करीब 7 से 10 करोड़ रुपए की लागत से स्नेक पार्क भी विकसित किया गया, जहां दुर्लभ प्रजातियों के सांप रखने की योजना थी। स्नेक पार्क का भवन तैयार है, लेकिन इसका संचालन अपेक्षित रूप से शुरू नहीं हो पाया है।

Read More 9 करोड़पति, 76 लखपति और 12 पार्षद हजारी, निगम में बनने वाले नये बोर्ड में रहेगा लखपतियों का पलड़ा भारी

वन विभाग को सौंपने की तैयारी
केडीए अब स्नेक पार्क और हर्बल पार्क को वन विभाग को सौंपने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सांपों की देखरेख वन विभाग बेहतर तरीके से कर सकता है। इस संबंध में करीब दो साल पहले वन विभाग को पत्र भी भेजा जा चुका है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पार्क वन विभाग को सौंप दिए जाएंगे।

Read More  गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे

बारिश के कारण पार्क में घास उगी होगी। संबंधित फर्म को साफ-सफाई के निर्देश दिए जाते हैं। पूर्व में जिस फर्म के पास ठेका था, उसने पौधे मंगवाए थे, लेकिन ठेका खत्म होते ही काम बंद कर दिया। इसी वजह से उन पौधों को लगाया नहीं जा सका और उनकी जड़ें बाहर निकल आईं।
- अजय कुमार शर्मा, एक्सईएन, केडीए

Read More असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कला और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर...
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
जर्जर भवन में 42 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने को मजबूर
महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज
छिंदवाड़ा: गुस्साए हाथी ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग किसान को सूंड से पटककर किया घायल ; ग्रामीणों में दहशत
अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास