गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही शोभायात्रा

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ
90 अखाड़े और करीब 200 झांकियां 10 भजन मंडलियां और 10 डांडिया मंडलियां शोभायात्रा में शामिल

कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कोटा में गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा जारी है।श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे सूरजपोल गेट से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद शोभायात्रा को रवाना किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती , महाराज कुमार इज्यराज सिंह, समिति प्रभारी सुमेर सिंह हाड़ा, संत प्रभाकर साहेब, बाबा शैलेंद्र भार्गव, लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता, संरक्षक जटाशंकर शर्मा, नेता खंडेलवाल, अनिल तिवारी, रणछोड़ अग्रवाल, राजू सुमन, भाजपा नेता पंकज मेहता और कांग्रेस नेता रविंद्र त्यागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा सूरजपोल गेट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही है। शोभायात्रा सूरजपोल गेट से रवाना होकर मोखापाड़ा, कैथूनीपोल, सब्जीमंडी, चारखंभा, रामपुरा और आर्य समाज मार्ग होते हुए बारहदरी पहुंचेगी, जहां देर रात गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाओं की सवारियां और आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का हिस्सा बनी हुई हैं। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

90 अखाड़े और करीब 200 झांकियां रहीं शामिल

Read More हार्ट अटैक से डिप्टी एसपी की मौत : पुलिस विभाग में शोक, जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी

अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती और समिति प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में करीब 90 अखाड़े और 200 झांकियां शामिल है। इसके अलावा 10 भजन मंडलियां और 10 डांडिया मंडलियां भी शोभायात्रा का हिस्सा है। कोटा के प्रसिद्ध अखाड़े अपने पारंपरिक कला-कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा लाठी, बनैठी सहित विभिन्न करतब दिखा रहे हैं, वहीं महिला अखाड़े की सदस्याएं भी अपनी कला और साहस का प्रदर्शन कर रही हैं। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत, प्रसादी और जलपान की व्यवस्था की गई है। पूरे मार्ग में ह्यगणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आह्ण के जयकारे गूंज रहे हैं।करतबों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे।शोभायात्रा में शामिल गणेश प्रतिमाएं और आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । रामपुरा स्थित रामपुर का राजा पंडाल में भगवान अमरनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई है । झांकी देखने के लिए  श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।  लोग गणेश प्रतिमाओं के साथ खूब सेल्फियां लेकर र इस पल को कैमरे में कैद कर रहे है।

Read More ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी

जगह-जगह  स्वागत, बांटा जा रहा प्रसाद

Read More रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद

शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों और समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और जलपान की व्यवस्था की गई है । कैथूनीपोल में दादा गणेश मंडल की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंडल के प्रदीप गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । रामपुरा में रामपुरा का राजा मंडल की ओर से करीब 1100 किलो पेठा और 2100 किलो पकौड़ी का वितरण किया गया। वहीं सेठ कचौरी वाला गणपति  समिति की ओर से श्रद्धालुओं को करीब एक लाख कचौरियां वितरित की गईं है ।  विभिन्न स्थानों पर शरबत, पोहा और हलवा भी बांटा गया।

सुरक्षा और स्वच्छता के लिए स्वयंसेवक तैनात

शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए 200 सुरक्षा स्वयंसेवक और 150 महिला सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात है। स्वयंसेवक भीड़ प्रबंधन के साथ प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल आयोजन को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रहे है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत 27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान के सभी संरक्षित संग्रहालयों और स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश...
युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी
मानुष शाह और दिया चितले ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में भारत को टेबल टेनिस का कांस्य पदक दिलाया
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ