Voice of Gen-A & Alpha: 300 साल से जल रहा रावण, फिर भी हर साल रह जाती है कोई न कोई "खामी"!

लाखों के रावण पर सवाल, कोटा की पहचान से कब तक खिलवाड़?

Voice of Gen-A & Alpha:  300 साल से जल रहा रावण, फिर भी हर साल रह जाती है कोई न कोई
हर साल दशहरे पर उमड़ती है भीड़, पर पुतले की खामियां बिगाड़ रहीं आयोजन का रोमांच।

कोटा। रावण को हर साल जलाया जाता है, लेकिन लगता है उसकी खामियां अमर हो गई हैं! तीन सौ साल से भी ज्यादा समय से चली आ रही दशहरे की परंपरा में रावण का पुतला आज भी हर साल किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाता है। कभी कद उम्मीद से बड़ा हो जाता है, कभी लंबाई के चक्कर में ढांचा लड़खड़ा जाता है और कभी रावण गिर जाता है। दैनिक नवज्योति के ह्यवॉयस ऑफ यूथ एंड अल्फाह्ण अभियान में युवाओं ने दशहरे पर दहन होने वाले रावण के पुतले को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। युवाओं का कहना है कि कोटा का रावण महज बांस, कागज और आतिशबाजी से बना पुतला नहीं, बल्कि शहर की पहचान और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे में उसका निर्माण और दहन दोनों गंभीरता से होने चाहिए।

यह हमारे कोटा की पहचान है

रावण का पुतला सिर्फ एक पुतला नहीं है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा की याद दिलाता है। सालों से हर वर्ष जलने वाले इस पुतले को बनाने और जलाने में कम से कम थोड़ी तो गंभीरता रखनी चाहिए। उसकी लंबाई का ध्यान रखना जरूरी है। यदि लंबा पुतला सही तरीके से नहीं बनाया जा सकता, तो उसकी ऊंचाई कम रखनी चाहिए। कुल मिलाकर, एक बार जो गलती हो जाए, उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहिए, ताकि शहर को हंसी का पात्र न बनना पड़े।

-इशिका नायक, कॉलेज स्टूडेंट

Read More कचरे के ढेर में रहने वाले बच्चों को देखकर बदल गई जिंदगी की दिशा

कमेटी को पहले स्ट्रक्चर बनाना चाहिए

Read More Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए

रावण बनाने के लिए मेला समिति को गंभीरता दिखानी चाहिए। इसके लिए पहले एक निश्चित स्ट्रक्चर तैयार किया जाए और तय किया जाए कि पुतले की ऊंचाई कितनी होगी तथा उसमें कितनी आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले साल रावण के निर्माण और दहन में जो कमियां रह गईं, उनका आकलन कर उन्हें दूर करना चाहिए। साथ ही आमजन से भी चर्चा की जानी चाहिए कि वे दशहरे पर कैसा रावण देखना चाहते हैं। हर साल नया रावण बनाने के साथ पुरानी गलतियों से भी सीखना जरूरी है।
-जतिन मिर्जा मुशर्रफ,कॉलेज स्टूडेंट

Read More Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!

रावण छोटा बनाओ, लेकिन परफेक्ट बनाओ

यदि मेला समिति से ऊंचा रावण सही तरीके से नहीं बन पा रहा है, तो उसकी ऊंचाई कम कर देनी चाहिए। कम से कम पुतला मजबूत और सही आकार का तो बने। रावण दहन देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचते हैं, लेकिन जब पुतला गिर जाता है या एक-दो मिनट में कागज की तरह जल जाता है, तो लोगों को निराशा होती है। कई लोग मजाक भी बनाते हैं। समिति ठेका तो दे देती है, लेकिन निर्माण के दौरान पर्याप्त निगरानी नहीं होती। इसकी पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि लोगों का उत्साह फीका न पड़े।
-भावना सुमन, कॉलेज स्टूडेंट

सवाल सिर्फ रावण की ऊंचाई का नहीं, जिम्मेदारी का भी है

रावण कितना ऊंचा बने, यह बाद की बात है; पहले यह सुनिश्चित होना चाहिए कि वह मजबूत बने, सुरक्षित तरीके से खड़ा रहे और दहन के दौरान आयोजन की गरिमा बनी रहे। मेला समिति को निर्माण की गुणवत्ता, समय-समय पर निरीक्षण और दहन की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए। आखिर कोटा का रावण देखने के लिए लोग उत्साह से आते हैं। ऐसे में हर साल किसी नई खामी के कारण चर्चा में आने के बजाय रावण अपनी भव्यता और बेहतर आयोजन के लिए पहचाना जाए, यही युवाओं की अपेक्षा है।
-मनीष राठौर, कॉलेज स्टूडेंट

Post Comment

Comment List

Latest News

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश  ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश 
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर के आहड़ राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार व विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने...
कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी संग्राम, कुमारस्वामी का अल्टीमेटम- विजयादशमी तक गिरफ्तारी नहीं तो राज्यव्यापी प्रदर्शन
हरी शुरुआत के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 876 अंक टूटा; निफ्टी 23 हजार के नीचे
राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- विजयादशमी अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व
मणिपुर में तीन ग्रामीणों की हत्या से भड़का गुस्सा, सीएम आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
यमन में सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला, 25 सैनिकों की मौत; 30 से ज्यादा घायल
Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम