Voice of youth : युवा दिलों का तनाव मिटाने का नया फंडा बना लॉन्ग ड्राइविंग

दोस्तों का साथ, खुली सड़कें और सुकून भरा सफर...

Voice of youth : युवा दिलों का तनाव मिटाने का नया फंडा बना लॉन्ग ड्राइविंग
किसी के लिए लॉन्ग ड्राइव स्ट्रेस बस्टर तो किसी के लिए खुशियां मनाने का बहाना

कोटा। युवाओं के लिए ड्राइविंग मानसिक थकान दूर करने, तनाव से राहत पाने और खुशियों को सेलिब्रेट करने का भी एक खास तरीका बनती जा रही है। दिनभर की भागदौड़ और काम के बोझ के बाद युवा बाइक और कार लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़ते हैं। किसी को दोस्तों के साथ खुली सड़कों पर घूमना पसंद है तो कोई शहर की भीड़भाड़ से दूर ग्रामीण इलाकों और धार्मिक स्थलों की सैर कर सुकून तलाशता है। युवाओं का कहना है कि लॉन्ग ड्राइव के दौरान दोस्तों के साथ बातचीत करने, मन की बातें साझा करने और कुछ समय खुद के लिए निकालने का मौका मिलता है। वहीं, जब कोई खास खुशी मिलती है तो उसे सेलिब्रेट करने के लिए भी युवा लॉन्ग ड्राइव को चुनते हैं। कई युवा शहर से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर शांत और प्राकृतिक वातावरण वाली जगहों पर पहुंचते हैं। किसी को लहराते खेत आकर्षित करते हैं तो किसी को धार्मिक स्थलों का एकांत और प्राकृतिक नजारा पसंद आता है। दैनिक नवज्योति के वाइस ऑफ यूथ में युवाओं ने कुछ इसी तरह की बात कही।

काम का बोझ बढ़े तो रात में निकल पड़ते हैं लॉन्ग ड्राइव पर
जब भी काम का बोझ ज्यादा होता है और मानसिक रूप से थक जाता हूं तो रात 9 से 10 बजे के बीच बाइक लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाता हूं। ऐसे हाईवे का चयन करता हूं, जहां यातायात का दबाव कम हो। घर से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर तक जाता हूं। इससे मन काफी हल्का महसूस होता है और सुकून मिलता है। वहां एकांत में बैठकर टपरी पर चाय पीते हैं।
-अचल गोस्वामी, स्टूडेंट

खुशी मिलते ही दोस्तों के साथ निकल पड़ते हैं सफर पर
जब भी किसी वजह से खुशी मिलती है तो दोस्तों के साथ कार लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। ज्यादातर ऐसी जगह जाना पसंद है, जहां शांत वातावरण और चारों ओर प्राकृतिक नजारे हों। करीब 20 किलोमीटर तक का सफर कर लेते हैं। कोटा में कराई के बालाजी अच्छी जगह है। वहां का प्राकृतिक वातावरण मन को अच्छा लगता है। मन को ओर भी ज्यादा खुशी मिलती है।
-गायत्री सिंह, स्टूडेन्ट

ग्रामीण इलाकों में लहराते खेत देखकर मिलता है सुकून
कार चलाना अपनी जगह ठीक है, लेकिन लॉन्ग ड्राइव का असली मजा बाइक पर आता है। शाम के समय धीमी गति से बाइक लेकर ग्रामीण इलाकों की ओर निकल जाता हूं। वहां लहराते खेत और खुला वातावरण देखकर मन खुश हो जाता है। ग्रामीण रास्तों पर यातायात भी अपेक्षाकृत कम रहता है। ऐसे सफर से मन को शांति मिलती है।
-हिमांशु नागर, कॉलेज स्टूडेंट

Read More डेढ़ माह से बंद पुलिस वेरिफिकेशन की वेबसाइट : विद्यार्थी, नौकरीपेशा और आमजन लगा रहे थानों व ई-मित्र के चक्कर

खुशी का इजहार करने का सबसे अच्छा तरीका है लॉन्ग ड्राइव
जब भी कोई अच्छा काम होता है या मन खुश होता है तो दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। यह सफर करीब 10 से 20 किलोमीटर तक भी हो सकता है। किसी एकांत जगह पर चाय की टपरी देखकर रुक जाते हैं। वहां दोस्तों के साथ चाय पीते हैं और अपने मन की बातें साझा करते हैं। ऐसे छोटे-छोटे पल ही खुशी को दोगुना कर देते हैं। कभी कभी दोस्तों के साथ दिनकर कार में लोंग ड्राइव पर भी जाते हैं।
-अनुष्का मीणा, कॉलेज स्टूडेन्ट

Read More Voice of youth : शिक्षा नगरी में पढ़कर दूसरे शहरों को संवार रहे युवा, अपने कोटा के विकास की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया...
ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच
निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग