गौशाला में दवाओं के लिए करना होगा इंतजार

आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही होंगे टेंडर

गौशाला में दवाओं के लिए करना होगा इंतजार

वर्तमान में हालत यह है कि यहां पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं समाप्त हो चुकी है।

कोटा ।  लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में कई आवश्यक काम भी नहीं हो पा रहे हैं। उन्हीं में से एक काम है नगर निगम की गौशाला में गौवंश के लिए दवाएं क्रय करना। नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला व किशोरपुरा स्थित कायन हाउस में करीब ढाई हजार से अधिक संख्या में गौवंश है। जिनमें गाय से लेकर बैल व बछड़े तक शामिल हैं। अधिकतर गौवंश को सड़कों पर लावारिस हालत में घूमते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में उनमें से अधिकतर बीमार, कमजोर व चोटिल भी है। गौशाला में आने वाले ऐसे पशुओं के लिए वहां पशु चिकित्सा केन्द्र संचालित किया जाता है। जहां हर साल पर्याप्त मात्रा में दवाएं क्रय की जाती है। लेकिन वर्तमान में हालत यह है कि यहां पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं समाप्त हो चुकी है। लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण दवाएं क्रय करने का टेंडर तक नाहीं हो पा रहा है। 

आयुक्त ने कलक्टर को लिखा था पत्र
आचार संहिता के दौरान गौशाला में दवाओं का टेंडर करने के लिए नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त ने जिला कलक्टर को पत्र भी लिखा था। जिसमें दवाओं के टेंडर करने की अनुमति चाही थी। लेकिन हालत यह है कि करीब एक महीना होने को है। उसके बाद भी अभी तक न तो अनुमति मिली है और न ही दवाएं मिली हैं। 

समय पर टेंडर नहीं करने से हो रही परेशानी
नगर निगम गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कहना है कि गौशाला में अधिकतर लावारिस पकड़ी गई गायों में बीमार व कमजोर और चोटिल हैं। जिनके लिए आवश्यक दवाएं तक गौशाला में नहीं है। निगम अधिकारियों द्वारा समय से टेंडर नहीं करने के कारण यह परेशानी हो रही है। अधिकािरयों को पता था कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में टेंडर नहीं हो पाएंगे। उसके बाद भी पहले से दवाईयों की व्यवस्था नहीं की। अब जैसे-तैसे व्यवस्था करनी पड़ रही है।

आचार संहिता के बाद ही होंगे टेंडर
नगर निगम कोटा दक्षिण के उपायुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि गौशाला में दवाएं समाप्त हो गई है। उनके टेंडर के लिए जिला कलक्टर से अनुमति का पत्र भी लिखा था। लेकिन फिलहाल कोई अनुमति नहीं मिली है। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद जून में ही दवाओं के टेंडर हो पाएंगे। हालांकि अभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सहयोग से की जा रही है। 

Read More युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
आईटीबी बर्लिन-2026 में राजस्थान ने दमदार उपस्थिति दर्ज। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक...
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत