सोजत सिटी की मेंहदी फैक्ट्री में भड़की आग युवक जिंदा जला

दो युवक झुलसे, इनमें से एक ने अस्पताल मेंदो युवक झुलसे, इनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ा, दूसरे का उपचार जारी  दम तोड़ा, दूसरे का उपचार जारी 

सोजत सिटी की मेंहदी फैक्ट्री में भड़की आग युवक जिंदा जला

कल थी मृतक के साले की शादी- मृतक संजय पत्नी मनीषा, बेटी सोनाली (11) और साढ़े तीन साल के बेटे शिवास के साथ फैक्ट्री में रहता था।

पाली।  सोजत सिटी के चामुंडा माता मंदिर के निकट  स्थित मेंहदी फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग भड़क उठी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आग पर रेस्क्यू टीम ने जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर दो घण्टे की मशक्कत के बाद काबू पाया। सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया कि सोजत माइनिंग ऑफिस के निकट स्थित एक मेहंदी फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 12 बजे आग भड़क उठी और  देखते देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर दमकल बुलाई गई। देर रात दो बजे आग पर काबू पाया गया। आग में उत्तर प्रदेश हाल सोजत निवासी संजय (30) जिंदा जल गया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे सोजत सिटी निवासी गोपाल (31) पुत्र केवलचंद और कानाराम (30) पुत्र भंडाराम को सोजत हॉस्पिटल ले जा गया, जहां से दोनों कों जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान कानाराम की मौत हो गई। 
कल थी मृतक के साले की शादी- मृतक संजय पत्नी मनीषा, बेटी सोनाली (11) और साढ़े तीन साल के बेटे शिवास के साथ फैक्ट्री में रहता था। 18 नवंबर को संजय के साले विनीत की शादी है। ऐसे में उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर करीब एक महीने पहले ही अपने पीहर बिसनपुरवा, गोरखपुर (यूपी) चली गई थी। संजय भी साले की शादी में शामिल होने के लिए 16 नवंबर की सुबह बस से ससुराल जाने वाला था, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई।  दूसरे मृतक कानाराम के भाई मुकेश ने बताया कि कानाराम मूल रूप से बिलावास गांव (सोजत) का रहने वाला था। वह वर्तमान में सोजत सिटी के पतालिया जाव क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। पिछले कुछ साल से मेहंदी फैक्ट्री में काम कर रहा था।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के पास हथियारों की "असीमित आपूर्ति" है और वह किसी भी...
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान