प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
आरोपी चिकित्सक महिला के परिजनों से आठ हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
उदयपुर। संभाग के बांसवाड़ा जिले में बुधवार को एसीबी ने प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते चिकित्साधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
उदयपुर। संभाग के बांसवाड़ा जिले में बुधवार को एसीबी ने प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते चिकित्साधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के एएसपी माधोसिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने शिकायत दी कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में गर्भवती का प्रसव कराने के लिए ले गए थे, जहां पदस्थ चिकित्सक प्रदीप पुत्र भगवान सहाय शर्मा निवासी पाली, दौसा ने उनसे आठ हजार रुपए देने के बाद ही प्रसव कराने की बात कही। ब्यूरो टीम ने सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी चिकित्सक को महिला के परिजनों से आठ हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिकित्सक को गुरुवार को उदयपुर एसीबी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List