पाकिस्तान के फैसलाबाद में फैक्ट्री में भीषण धमाका, आसपास के मकानों की छतें तक उड़ीं, 15 की मौत

फैसलाबाद फैक्ट्री में गैस लीकेज से धमाका

पाकिस्तान के फैसलाबाद में फैक्ट्री में भीषण धमाका, आसपास के मकानों की छतें तक उड़ीं, 15 की मौत

पाकिस्तान के फैसलाबाद में गैस लीकेज से हुए भीषण धमाके में 15 मजदूरों की मौत हो गई। धमाके से फैक्ट्री और आसपास के घर ढह गए। दस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेड यूनियन ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा मानकों की मांग की।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई है। ये धमाका फैसलाबाद के मलिकपुर इलाके की फैक्ट्रियों में हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि उनको शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिली। धमाका इतना जोरदार था ना कि इससे ना सिर्फ फैक्ट्री का शेड और बिल्डिंग बल्कि आसपास के कई मकान तक गिर गए।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू सर्विस ने शुरूआती जांच के बाद धमाके की वजह गैस लीक बताई है। फैसलाबाद कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि यहां आसपास चार फैक्ट्री हैं। फैक्ट्री में कोई बॉयलर नहीं था। गैस लीकेज की वजह से एक फैक्ट्री में आग लगी और दूसरी फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ गई।

10 लोग अस्पताल में भर्ती

फैसलाबाद कमिश्नर ने कहा है कि इलाके के सात घर भी इस हमले से प्रभावित हुए। धमाके की वजह से कई घरों की छत गिर गई। शुक्रवार दोपहर तक मलबे से 15 लाशें निकाली गई हैं। घायलों में से 10 को एलाइड हॉस्पिटल ले जाया गया। इनमें तीन को फर्स्ट एड के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Read More ताइवान के आस-पास चीनी सेना की गतिविधियाँ बढ़ीं, फिर दिखें चीनी सैन्य विमान और नौसैनिक जहाज, सरकार ने लगाया जासूसी का आरोप

ट्रेड यूनियन भड़की

Read More आर्मी की फुल ड्रेस रिहर्सल : जवानों ने दिखाए करतब, बाइक पर बनाया ह्युमन पिरामिड ; मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर प्रदर्शन से रोमांचित हुए दर्शक

नेशनल ट्रेड यूनियन फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल नासिर मंसूर ने इस घटना के बाद कहा है कि फैक्ट्रियां मजदूरों के लिए मौत का जाल बन गई हैं। उद्योगपति डेथ सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मौत के लिए पंजाब सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। काम करने के सुरक्षित हालात को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ।

Read More फ्रेडरिक मर्ज का भारत दौरा: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पीएम मोदी के साथ किया साबरमती आश्रम का दौरा, 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में हुए शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित...
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई