कई ठिकानों को बनाया निशाना : ईरान ने इजरायल पर फिर किया हमला, इजरायल में बजते रहे हमले के सायरन

पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

कई ठिकानों को बनाया निशाना : ईरान ने इजरायल पर फिर किया हमला, इजरायल में बजते रहे हमले के सायरन

ईरान के अराश  कामिकेज ड्रोन ने शनिवार सुबह सटीक निशाना साधते हुए इजरायल में ठिकानों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया

तेहरान। ईरान के अराश  कामिकेज ड्रोन ने शनिवार सुबह सटीक निशाना साधते हुए इजरायल में ठिकानों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया।  ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने कहा कि उसने इज़रायल में सैन्य केंद्रों और हवाई ठिकानों सहित कई लक्ष्यों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया है। ईरान ने इजरायल के हवाई हमलों के बदला लेने के लिए इसे शुरू किया है। गौरतलब है कि इजरायल की ओर से किए गए हमले में ईरान के कई शीर्ष रैंकिंग वाले सैन्य कमांडर, प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक और निर्दोष नागरिक मारे गए थे। ईरान की सेना ने कहा है कि कई अराश कामिकेज़ ड्रोन ने सफलतापूर्वक कब्जे वाले क्षेत्रों में प्रवेश किया और अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया। 

पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
ईरान ने कब्जे वाले फिलिस्तीन में इजरायल के कई ठिकानों पर कम से कम पांच बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। इसके कारण देर रात से शनिवार तड़के तक इज़रायल में अलर्ट सायरन लगातार बजते रहे। ईरानी मीडिया में फुटेज में कब्जे वाले क्षेत्रों में व्यापक मलबे को दिखाया गया है। ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के पहले हमलों के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआईजीसी) ने कहा कि कम से कम 150 सैन्य और खुफिया ठिकानों के साथ ही हथियार निर्माण केंद्रों को निशाना बनाया गया है।

उधर, इजरायल की मीडिया और नेताओं ने ईरान की ओर से किये गये हमले में तीन लोगों के मारे जाने की बात कही है।  इज़रायल में विपक्षी दल के नेता यायर लैपिड ने कहा कि हम एक मजबूत सेना के साथ एक मजबूत लोग हैं। इजरायली रक्षा बल ने कहा है कि देश की वायु सेना ईरान में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार है।

बातचीत करना ‘अर्थहीन’ : ईरान 
ईरान ने इजरायल पर अपने क्षेत्र में हमला करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस समय उससे किसी भी तरह की बातचीत करना ‘अर्थहीन’ है।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाकेई ने कहा कि यह हमला अमेरिका की अनुमति के बिना नहीं हो सकता था। बाकेई ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका की ओर से की गई वार्ता के बारे में कहा कि दूसरे पक्ष ने इस तरह से काम किया है कि बातचीत निरर्थक हो गई है। 

Read More अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर संकट के बादल : सीजफायर तो हो गया लेकिन बयानों में जंग अब भी जारी, ईरान ने कहा-इजरायल के हमले रुकवाना अमेरिका की जिम्मेदारी

इजरायल के रक्षा मंत्री की चेतावनी, अगर हमले बंद नहीं हुए तेहरान जल उठेगा
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है तो तेहरान को जला दिया जाएगा। यह बयान तब आया जब ईरान ने इजरायल द्वारा उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों पर हमले के जवाब में कई मिसाइलें दागीं। काट्ज ने ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खामेनेई इजरायली नागरिकों पर मिसाइलें दागते रहे, तो तेहरान जल उठेगा। गौरतलब है कि बीती रात से अब तक ईरान ने इजरायल पर लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से अधिकांश को इजरायली एयर डिफेंस ने बीच में ही नष्ट कर दिया।

Read More अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस

कुछ मिसाइलें रिहायशी इलाकों में गिरीं
इजरायली सेना ने बताया कि कुछ मिसाइलें डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर रिहायशी इलाकों तक पहुंचीं, जिससे तेल अवीव, रमात गन और रिशोन लेजिओन जैसे शहरों में जानमाल का नुकसान हुआ। इन हमलों में तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है और करीब 70 लोग घायल हुए हैं।  

Read More यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह सक्रिय रहेगा रूस : उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से रख रहे नजर, लोग्विनोव ने कहा- अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास