ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी

अजमेर में वारदात: सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर, पुलिस तलाश में जुटी

ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी
पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

अजमेर। पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात में इलेक्ट्रिक कटर का भी इस्तेमाल किया है। सीसीटीवी मेंं तीन-चार चोरों का फुटेज दिखाई दिया है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

चोरी की वारदात पुरानी मण्डी के सामने सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल के निकट स्थित सागर ज्वैलर्स में हुई है। संचालक रामगंज निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि सुबह 6 बजे उनके पास फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा व शटर ऊंचा है। चैक किया तो दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने व नगदी नदारद थी। गुप्ता ने बताया कि चोरी गए माल का फिलहाल आकलन नहीं किया है। लेकिन मोटे तौर पर लगभग 30 से 35 लाख रुपए का सोना-चांदी व 40 हजार रुपए की नगदी चोरी होने का अनुमान है।

संदिग्धों की हो रही धरपकड़  
पीड़ित ज्वैलर्स की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही थाना पुलिस की टीम व जिला स्पेशल टीम ने जांच करते हुए कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। जिनसे पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के धंधे से कमाई, अब संपत्ति पर कार्रवाई… फरार तस्कर को बड़ा झटका नशे के धंधे से कमाई, अब संपत्ति पर कार्रवाई… फरार तस्कर को बड़ा झटका
नशे की तस्करी से खड़ी की संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। अजमेर के दिनेश रेबारी की करीब 15...
भाजपा की कोशिशें नाकाम? खेड़ा बोले- हर हाल में होगा दिल्ली चलो मार्च
जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष का काउंटडाउन शुरू, दीपावली पर दिखेगी विरासत की झलक
महंगाई की मार से सुलगा फ्रांस : सड़कों पर उतरे 4 लाख लोग, एक हजार प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
रिजर्व पार्टी से भागे सहायक मतदान अधिकारी को किया निलंबित, बाकी पर भी कार्रवाई की तैयारी
मणिपुर में शांति कब? सीएम के इस्तीफे की मांग, अलका लांबा ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब