सीएम योगी का बड़ा ऐलान: इस इस्लामिक जगह का बदलेगा नाम, बनेगा "पावा नगरी"

फाजिलनगर का नाम बदला

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: इस इस्लामिक जगह का बदलेगा नाम, बनेगा
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर का नाम बदलकर पावा नगरी करने की घोषणा की। यह स्थान भगवान महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल और प्राचीन मल्ल गणराज्य की राजधानी पावा के ऐतिहासिक महत्व के कारण नया नाम प्राप्त कर रहा है।

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को बड़ा फैसला लेते हुए फाजिलनगर इलाके का नाम बदलकर पावा नगरी करने का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा सीएम योगी ने गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। बता दें कि, फाजिलनगर कुशीनगर में स्थित है और ये छोटा सा कस्बा है। ये ही वो पावन जगह हैं, जहां 24वें तीर्थकर भगवान महावीर ने महारिनिर्वाण प्राप्त किया था और इसी कारण से इस जगह को ऐतिहासिक माना जाता है।

आपको बता दें कि, फाजिलनगर को पावा नगरी नाम देने के पीछे क्या कारण हैं। दरअसल, पावा पुराने भारत के दो मल्ल गणराज्यों में से एक की राजधानी हुआ करती थी और मल्ल मगर के हर्यंक वंश की एक जनजाति थी। इतिहासकारों के अनुसार, अपनी आखिरी यात्रा के दौरान भगवान बुद्व और भगवान महावीर दोनों इस जगह पर आए थे और कुछ समय व्यक्ति किया था।

फाजिलनगर का नाम पावा नगरी बदलने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, हमारी सरकार इस विषय पर एक्शन ले रहे है और हम नाम बदलने की दिशा में आगे भी बढ़ रहे हैं। पुराने ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर ने फाजिलनगर में ही महा​परिनिर्वाण प्राप्त किया था। इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि, पावागढ़ आज के समय में अपनी पहचान खो रहा था, इसलिए हमने फाजिलनगर को पावा नगरी बनाने का निर्णय लिया है।

 

Read More बेलगावी में अनोखी परंपरा: बारिश की उम्मीद में ग्रामीणों ने कराया गधों का विवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पारंपरिक आयोजन 

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार