कश्मीर में हैंड ग्रेनेड के साथ पिस्तौल बरामद, शिक्षक गिरफ्तार

एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल बरामद की गई

कश्मीर में हैंड ग्रेनेड के साथ पिस्तौल बरामद, शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि जब्त हथियारों का उपयोग पुंछ में होने वाले आगामी चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए किए जाने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि कि अभी तलाशी चल रही है।

जम्मू। कश्मीर के पुंछ जिले में आगामी चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक को ग्रेनेड और एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेना, पुलिस और पुंछ के विशेष ऑपरेशन समूह की टीम ने हरि बुद्ध इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि एक पंजीकृत ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू), जो सरकारी स्कूल में शिक्षक है, जिसे उसके घर से पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि जब्त हथियारों का उपयोग पुंछ में होने वाले आगामी चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए किए जाने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि कि अभी तलाशी चल रही है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से दो चीनी ग्रेनेड और एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल बरामद की गई।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम