Stock Market Update: 14 समूहों में लिवाली से लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, सेंसेक्स ने की 32 अंक की बढ़त

बीएसई के 14 समूहों का रुख सकारात्मक रहा

Stock Market Update: 14 समूहों में लिवाली से लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, सेंसेक्स ने की 32 अंक की बढ़त

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 363.99 अंक की छलांग लगाकर 80,369.03 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 127.70 अंक की तेजी के साथ 24,466.85 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई। विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, रियल्टी और बैंकिंग समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 363.99 अंक की छलांग लगाकर 80,369.03 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 127.70 अंक की तेजी के साथ 24,466.85 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 46,103.68 अंक और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत चढ़कर 53,289.59 अंक हो गया।इस दौरान बीएसई में कुल 3991 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2242 में लिवाली जबकि 1623 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियों में तेजी जबकि 18 में गिरावट रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 14 समूहों का रुख सकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 0.53, ऊर्जा 0.39, एफएमसीजी 0.09, वित्तीय सेवाएं 2.00, इंडस्ट्रियल्स 1.19, यूटिलिटीज 1.26, बैंकिंग 2.20, कैपिटल गुड्स 1.28, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.95, धातु 0.45, तेल एवं गैस 0.18, पावर 1.08, रियल्टी 1.46 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.85 प्रतिशत चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.14, जर्मनी का डैक्स 0.24, जापान का निक्केई 0.77 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.49 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.08 प्रतिशत की गिरावट रही।

Read More बजट के ए​क दिन बाद गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, निवेशकों के 10 लाख करोड़ दांव पर

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 32 अंक की बढ़त के साथ 80,037.20 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद 79,421.35 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 80,450.48 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 80,005.04 अंक के मुकाबले 0.45 प्रतिशत उछलकर 80,369.03 अंक हो गया।

Read More BUDGET 2026-27 : भारत को चिकित्सा पर्यटन का केन्द्र बनाने के लिए क्षेत्रीय चिकित्सा केन्द्र होंगे स्थापित, शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं करेंगे प्रदान; पेशेवरों को रोजगार के मिलेंगे अवसर

वहीं, निफ्टी 10 अंक फिसलकर 24,328.85 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,140.85 अंक के निचले जबकि 24,484.50 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,339.15 अंक की तुलना में 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,466.85 अंक पर पहुंच गया।

Read More बजट 2026 : पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप के साथ बनेंगे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, युवाओं काे मिलेंगे नए रोजगार के अवसर ; हर जिले में बनेगा एक महिला छात्रावास

इस दौरान सेंसेक्स की लाभ में रही कंपनियों में एसबीआई 5.13, आईसीआईसीआई बैंक 3.08, बजाज फिनसर्व 2.18, एनटीपीसी 2.11, बजाज फाइनेंस 1.61, अडानी पोर्ट्स 1.52, एक्सिस बैंक 1.31, एलटी 1.22, एचडीएफसी बैंक 0.96, पावारग्रिड 0.82, आईटीसी 0.80, कोटक बैंक 0.62, रिलायंस 0.44, टाटा स्टील 0.40, एचसीएल टेक 0.15 और अल्ट्रासिमको 0.13 प्रतिशत शामिल है।

वहीं, मारुति 4.11, टाटा मोटर्स 4.06, सन फार्मा 1.67, भारती एयरटेल 1.61, इंडसइंड बैंक 1.53, इंफोसिस 1.47, मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा 1.36, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.24, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.01, टीसीएस 0.39, एशियन पेंट 0.25, नेस्ले इंडिया 0.24, टाइटन 0.08 और टेक महिंद्रा के शेयर 0.04 प्रतिशत नुकसान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग