8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा Nothing Phone 3a Lite, जानें फीचर्स और कीमत 

भारतीय मोबाइल बाजार में नथिंग का बड़ा धमाका

8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा Nothing Phone 3a Lite, जानें फीचर्स और कीमत 

नथिंग कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Phone 3 a Lite लॉन्च करने जा रही है। यह फोन पहले ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो चुका है। इसमें Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज, AMOLED डिस्प्ले और 5,000 mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

मुंबई। मोबाइल बाजार में नथिंग जल्द ही बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी फोन 3ए लाइट के नाम से जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च करने वाली है। अक्टूबर माह में इस डिवाइस को कंपनी पहले ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर चुकी है, लेकिन अब सोशल मीडिया के माध्यम से कपंनी ने इस डिवाइस के भारत में भी लॉन्च होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बता दें कि, ये डिवाइस 3ए सीरीज का सबसे लेटेस्ट और सबसे अलग होने वाला फोन है, जो कि 7300 प्रो चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज के डाइमेंशन के साथ उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा, तो अब चलिए लॉन्च से पहले जानें की इस डिवाइस में क्या-क्या मिलेगा।

Nothing Phone 3a Lite की लॉन्च डिटेल्स

हाल ही में, Nothing ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए अपने नए फोन 3ए लाइट के भारत में लॉन्च होने के बार में जानकारी दी। कंपनी ने अपने पोस्ट में बताया कि, फोन 3ए लाइट में उपयोगकर्ताओं को कुछ खास फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कपंनी ने अभी तक अपने इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स

Read More नेपाल ने विवादित नक्शे के साथ जारी किए 100 रुपए के नए नोट, भारत के 3 इलाकों को बताया अपना, बढ़ेगा तनाव

जैसा कि, कंपनी ने अपनी पोस्ट में बताया है कि, ये फोन ग्लोबल बाजार में पहले से ही मौजूद है, तो इसके कई फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं, जैसे कि, 6.77 इंच का फुल-एचडी, AMOLED डिस्प्ले, डुअल-सिमअ आदि। कंपनी ने बताया है कि, इस फोन में उपयोगकर्ताओं को एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.5 देखने को मिलेगा। साथ ही इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी।

Read More सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था

Nothing Phone 3a Lite के कैमरा फीचर्स

Read More पिकअप और टेम्पो की टक्कर में 2 दोस्तों सहित 3 की मौत : टायरों के नीचे दबे, लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

फोटाग्राफी के बेहतर अनुभव के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और इसके अलावा एक तीसरा कैमरा भी मिलेगा, ताकि फोटोग्राफी का अनुभव अच्छा हो सके। इन सबके अलावा फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बैटरी भी मिलेगी, जिससे उपयोगकर्ताओं को जल्दी बैटरी खत्म होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अकादमिक डोमेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कंचन के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार...
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 
Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 
प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी