शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली, सेंसेक्स 32 महीने के निचले स्तर पर बंद

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी धड़ाम, निवेशकों के अरबों रुपये डूबे

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली, सेंसेक्स 32 महीने के निचले स्तर पर बंद
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1,045 अंक टूटकर 71,593 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 371 अंक गिरकर 22,231 के स्तर पर आ गया।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल में तेजी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स एक हजार अंक से ज्यादा टूटकर 32 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 29.30 अंक की बढ़त के साथ 72,668 अंक पर खुला लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया। धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गई। एक समय यह 1,300 अंक से अधिक टूट गया था। अंत में सेंसेक्स 1,045.46 अंक (1.44 प्रतिशत) नीचे 71,593.24 अंक पर रहा जो 13 फरवरी 2024 के बाद का सबसे कम बंद स्तर है। लगभग सभी प्रमुख विदेशी बाजार आज लाल निशान में रहे। साथ ही कच्चे तेल में चार प्रतिशत की तेजी के कारण भी घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा कमजोर रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 371.25 अंक यानी 1.64 प्रतिशत लुढ़ककर 22,231.80 अंक पर रहा। यह 07 अप्रैल 2025 के बाद डेढ़ साल का निचला स्तर है। वृहत बाजार में ज्यादा बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.34 प्रतिशत उतर गया। चौतरफा बिकवाली के बीच धातु समूह का सूचकांक 3.55 प्रतिशत, रियल्टी का 3.16, मीडिया समूह का 2.79, तेल एवं गैस का 2.52, ऑटो समूह का 2.49, स्वास्थ्य का 2.33, फार्मा का 2.32, एफएमसीजी का 2.02, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का 1.98, रसायन का 1.76 और फाइनेंस का 1.11 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सवा चार प्रतिशत टूट गया। इंडिगो, पावरग्रिड और बीईएल में तीन से साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक चढ़े। एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक के नुकसान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन और ट्रेंट के शेयर भी नीचे रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की जिला परिषद और 104 पंचायत समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया...
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई
देशों के रिश्ते भले तनावपूर्ण हों, जयपुर का डॉल म्यूजियम संस्कृतियों को जोड़ रहा
नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को मिला साहित्य पुरस्कार, शास्त्रीय परंपरा और आधुनिक कविता के अनूठे मेल के लिए सम्मान
डिजिटल इंडिया ने तकनीकी खाई पाटने में निभाई अहम भूमिका, हर वर्ग तक पहुंचा तकनीक का लाभ: भजनलाल शर्मा
जेसीटी मिल कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, 24 हजार कर्मचारियों को मिलेगा 81 करोड़ का पीएफ बकाया
सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में ओएमआर फर्जीवाड़ा, दो और गिरफ्तार