टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में एक शानदार शतक 

टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी-20 बैटिंग रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में एक शानदार शतक लगाया था।

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी-20 बैटिंग रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में एक शानदार शतक लगाया था। अभिषेक, जो पिछले साल जुलाई में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे, उन्हें इस साल जुलाई में उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने पीछे छोड़ दिया था। अभिषेक शर्मा ने पावर-हिटिंग का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन बनाए। इस बीच ईशान किशन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर आ गए हैं। टॉप- 10 में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ियों में टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर (9वें नंबर पर) और तिलक वर्मा (10वें नंबर पर) हैं।

संजू ने लगाई 6 स्थान की छलांग : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ संजू सैमसन ने भी ताजा रैंकिंग में छह स्थानों की छलांग लगाई है और टॉप- 20 में जगह बना ली है। टी-20 रैंकिंग में अक्षर पटेल दुनिया के 11वें नंबर के रूप में टॉप रैंक वाले भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि हार्दिक पांड्या 13वें नंबर पर हैं।

 

Read More आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ

Read More आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति

Read More करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बिहार की महिलाओं और छठ पर्व की सिंदूर परंपरा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी...
दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू