बिहार में 24 पर हम प्लेयर, यूपी में 48 पर दिखाएंगे असर

 असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश को सीधा संदेश

बिहार में 24 पर हम प्लेयर, यूपी में 48 पर दिखाएंगे असर

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी रणनीतियाँ तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव पीडीए फार्मूले पर भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में हैं, जबकि मायावती और असदुद्दीन ओवैसी उनकी योजनाओं को चुनौती दे रहे हैं। ओवैसी ने दावा किया कि उनकी पार्टी यूपी में 48 सीटों पर प्रभाव दिखाएगी और चुनाव में दोगुनी ताकत से उतरेगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जानी शुरू कर दी गई है। अखिलेश यादव जहां पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के जरिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ने की रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं। वहीं, मायावती और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनकी रणनीति को ध्वस्त करने में जुटे दिख रहे हैं। मायावती जहां एक बार फिर अपने परंपरागत दलित के वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही हैं।

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर काम करने के संकेत दे दिए हैं। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार चुनाव में हमने महागठबंधन से सीटों की मांग की। उन्होंने हमें कमजोर करके आंका। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे हमें उत्तर प्रदेश में कमजोर समझते हैं। इस बार चुनाव में उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

दोगुना ताकत लगाने की बात

असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव 2027 की रणनीति साफ करते हुए कहा है कि हम विधानसभा चुनाव में दोगुनी ताकत के साथ उतरेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव लगातार उन्हें खारिज करते रहे हैं। ऐसे में ओवैसी ने ऐलान किया है कि बिहार में हम 24 सीट पर प्लेयर बने, यूपी में कम से कम 48 सीटों पर असर दिखाएंगे। उन्होंने कहा है कि ये बात हम किसी को चिढ़ाने के लिए नहीं बोल रहे, ये हमारा पक्का इरादा है।

Read More नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया, जानें

खत्म करने की साजिश का आरोप

Read More दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम

एआईएमआईएम प्रमुख ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि ये लोग (महागठबंधन) समझ रहे थे कि हमसे एलाइंस नहीं करके, हमको अकेला रखकर, हमको हरा देंगे। हमें खत्म कर देंगे। वह जो भैया (अखिलेश यादव, राहुल गांधी) बैठे हैं, उनको बड़ा ही गरूर है। 

Read More मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर