कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं है: भाजपा

कहा- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नौटंकी सही मायने में एक ही किस्म की है

कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं है: भाजपा
संबित पात्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्न-ए- भ्रष्टचार है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और नौटंकी के मामले में एक किस्म की पार्टी बताते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं हैं।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार आम आदमी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्न-ए- भ्रष्टचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाईए। उन्होंने कहा कि आज कट्टर बेईमान पार्टियां जश्न-ए-भ्रष्टाचार मना रही हैं। पहले भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली कीजिए और जब प्रश्न पूछा जाए तो जश्न मनाईए।

डॉ. पात्रा ने कहा कि मैं मनीष सिसोदिया जी से ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।

Read More लाल किले से मोदी का विपक्ष पर सियासी वार : कुछ मुट्ठीभर निराशावादी भारत का भला नहीं सोच सकते, उनसे देश को बचाना होगा

उन्होंने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे शहीद भगत सिंह का भी अपमान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए हैं।

Read More प्रदेश में कमजोर होने लगी मानसून की रफ्तार : 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बांध से निकलने वाले पानी पर नजर 

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन