तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा नामांकन : राजद का माना जाता है पारंपरिक गढ़, लालू-राबड़ी भी यहां से लड़ चुके है चुनाव 

यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा नामांकन : राजद का माना जाता है पारंपरिक गढ़, लालू-राबड़ी भी यहां से लड़ चुके है चुनाव 
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती साथ रहे। नामांकन के दौरान भारी समर्थक भीड़ उमड़ी। राघोपुर राजद का पारंपरिक गढ़ रहा है, जहां लालू-राबड़ी भी चुनाव लड़ चुके हैं। तेजस्वी ने 2015 और 2020 में यहां से जीत दर्ज की थी।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ के बीच नामांकन दाखिल करते समय तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ उनके लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

तेजस्वी प्रसाद यादव यह चुनाव तीसरी बार राघोपुर से लड़ रहे हैं। उन्होंने पहली बार 2015 में इस सीट से जीत दर्ज की थी और उपमुख्यमंत्री बने थे। वहीं, वर्ष 2020 में भी इस सीट को अपने पास बरकरार रखा और विधानसभा में विरोधी दल के नेता बने थे। राघोपुर को राजद का पारंपरिक गढ़ माना जाता है, जहां से खुद पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी पूर्व में चुनाव लड़ चुके हैं।

नामांकन से पहले तेजस्वी प्रसाद यादव का काफिला जब निकला, तो रास्ते में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। भारी भीड़, ढोल- नगाड़े और नारे के बीच तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

Read More घर के पास पैदल जा रहे युवक को थार से कुचल कर मार डाला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Read More जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट