वक्फ (संशोधन) बिल 2024 लोकसभा में पेश, कांग्रेस बोली- बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ
कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने पेश किया बिल
कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) बिल 2024 पेश किया। बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) बिल 2024 पेश किया। बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
कांग्रेस की ओर से सदन में बोलते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बिल संघीय ढ़ांचे पर चोट है। ये बिल अधिकारों पर चोट है। महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के चलते हुए यह बिल लाया गया है।
जेडीयू बिल के समर्थन में
एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में है। जेडीयू की ओर से बोलते हुए मंत्री ललन सिंह ने कहा कि संशोधन मुस्लिम विरोधी नहीं है। बिल में मस्जिद से छेड़छाड़ की कोई कोशिश नहीं की गई है। विपक्ष को मंदिर और संस्था में अंतर पता होना चाहिए। वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए यह संशोधन बिल लाया जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Jun 2026 19:01:12
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...

Comment List