बिहार विधानसभा चुनाव : बड़ी पार्टियों के बीच क्या बोहनी कर पाएंगी टीपीपी और जेजेपी सहित अन्य पार्टियां

हैं आजाद समाज पार्टी, अपनी जनता पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव : बड़ी पार्टियों के बीच क्या बोहनी कर पाएंगी टीपीपी और जेजेपी सहित अन्य पार्टियां
तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल का गठन कर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की तीन पार्टियां भी बिहार में चुनाव लड़ रही हैं।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ नए दल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम है द प्लूरल्स पार्टी (टीपीपी)। इस पार्टी की संस्थापक हैं पुष्पम प्रिया चौधरी। मुकेश सहनी के पूर्व सहयोगी प्रदीप निषाद ने बनाई है। विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी)। कांग्रेस के पूर्व नेता इंद्रदीप प्रसाद गुप्ता (आइपी गुप्ता) इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) बना कर चुनाव मैदान में हैं। राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल का गठन कर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की तीन पार्टियां भी बिहार में चुनाव लड़ रही हैं। ये हैं आजाद समाज पार्टी, अपनी जनता पार्टी।

जनशक्ति जनता दल (जेजेपी)
राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के नाम से नयी पार्टी बनाई है। नयी पार्टी के साथ पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरे हैं। वे खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी कुल 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ प्रेम कुमार को मैदान में उतारा है।

पुष्पम प्रिया चौधरी की द प्लूरल्स पार्टी (टीपीपी): 2020 के चुनाव में चर्चित हुई पुष्पम प्रिया चौधरी इस बार दरभंगा से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी): मुकेश सहनी के पूर्व सहयोगी प्रदीप निषाद ने विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) बनाई है। यह नाम मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से मिलता जुलता है। इस चुनाव में प्रदीप निषाद की पार्टी (वीवीआईपी) ने तेज प्रताप यादव की पार्टी, जनशक्ति जनता दल के साथ चुनावी गठबंधन किया है।

Read More देवउठनी एकादशी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई जगह पर जाम के हालात 

आइपी गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी): इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (आइपी गुप्ता) पहले कांग्रेस के नेता थे। बाद में वे कांग्रेस से अलग हो गए। 2023 में उन्होंने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) बनाई। महागठबंधन में उन्हें तीन सीटें मिली हैं। वे सहरसा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आईआईपी के दो अन्य उम्मीदवार जमालपुर और बेलदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More एशियाई देशों के बीच प्रशासनिक संवाद को बढ़ावा देने की पहल करेंगे वी. श्रीनिवास, सियोल में IIAS के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन की अध्यक्षता की

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अपनी जनता पार्टी: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अपनी जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया है। ये पार्टी दलित आधार वाली 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Read More Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा