दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी राहुल खान भारतीय सैना में कार्यरत हैं, शादी करने और अनुकम्पा नियुक्ति का झांसा देकर किया दुष्कर्म

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
खैरथल थाना पुलिस ने एक साल से भी ज्यादा समय से फरार दुष्कर्म करने के आरोपी को दिल्ली केंट से गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल खान पुत्र आलम खान निवासी ग्राम घाटला थाना सदर अलवर के खिलाफ 18 अप्रैल 2021 को एक पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

खैरथल। खैरथल थाना पुलिस ने एक साल से भी ज्यादा समय से फरार दुष्कर्म करने के आरोपी को दिल्ली केंट से गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल खान पुत्र आलम खान निवासी ग्राम घाटला थाना सदर अलवर के खिलाफ 18 अप्रैल 2021 को एक पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि आरोपी राहुल खान भारतीय सैना में कार्यरत है। 

जिसने अपने धर्म को छुपाते हुए उसके साथ शादी करने व मृतक पिता की जगह अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर उसके साथ अलवर, जयपुर व दिल्ली आदि स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि प्रकरण का अनुसंधान करते हुए आरोपी की तलाश में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और जयपुर आदि संभावित स्थानों पर तलाश किया गया और करीब चौदह माह बाद उसे दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से 'लोकतंत्र...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर