चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन

शराब पीता था बेटा

चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर स्थित चंगोई गांव में पंचायत चुनाव लड़ने के विवाद में पिता ने अपने बेटे और बहू को बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मार डाला. आरोपी पिता सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, जिसका बेटा-बहू विरोध कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव चंगोई में चुनाव लड़ने की बात को लेकर परिवार में पिता ने अपने बेटे व बहू को गाड़ी से कुचलकर मार दिया। घटना के बाद गांव में दहषत का माहौल बन गया हैं। सूचना के बाद तारानगर पुलिस भी अलर्ट हो गयी। पुलिस ने आरोपी पिता को डिटेन कर लिया हैं। जिससे पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही हैं। तारानगर पुलिस के अनसार चंगोई निवासी रामचन्द्र जाट ने गांव धर्मकांटा कर रखा हैं। 

रामचंद्र आगामी पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था। मगर बेटा रविन्द्र और बहू महिन्द्रा इसके लिए आये दिन कलेष कर रहे थे। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके चलते रविन्द्र व महिन्द्रा धर्मकांटे पर चले गये। वहां तीनों के बीच झगड़ा हुआ। वहां रविन्द्र ओर महिन्द्रा वापिस लौट रहे थे। तभी रास्ते में पीछे बोलेरेा लेकर रामचन्द्र आया। जिसने दोनों को कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर रात्रि ड्यूटी आॅफिसर हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 12 बजकर 50 मिनट की हैं। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

बेटा बहू चुनाव लड़ने के लिए मना कर रहे थे

गांव के लोगों के अनुसार रामचन्द्र मिखाला गांव से सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। मगर उसका बेटा रविन्द्र व बहू महिन्द्रा उसको चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर में कलेष होने लगा। बाप बेटे में इस बात को लेकर मनमुनाट हो गया। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर रविन्द व महिन्द्रा धर्मकांटा पर चले गये। वहां रामचन्द्र भी चला गया। जहां भी इनके बीच झगड़ा हुआ। वापिस आते समय गांव के रास्ते में रामचन्द्र ने अपने बेटे रविन्द व बहू महिन्द्रा को बोलेरो से कुचल दिया।

Read More प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही

शराब पीता था बेटा

Read More छात्रों की गूंज में राहुल बोले- जिज्ञासा सवाल पूछने, नई चीजें जानने की शक्ति देती है

आरोपी पिता रामचन्द्र के अनुसार बेटा रविन्द्र शराब पीता था। जो शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। करीब एक साल पूर्व भी पिता ने बेटे की इस शराब पीने वाली बात को लेकर पुलिस में षिकायत की थी। मृतक रविन्द्र व महिन्द्रा के एक 11 साल की बेटी हैं।

Read More पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन