अपहरण कर युवक की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए लगातार बदल रहे थे ठिकाने

फोटो वायरल करने की धमकी

अपहरण कर युवक की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए लगातार बदल रहे थे ठिकाने
तूंगा थाना पुलिस ने युवक के अपहरण और पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। अब तक 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वारदात में पीड़ित से एक लाख रुपए छीनकर पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जयपुर। तूंगा थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों रोहित कुमार मीणा उर्फ  रॉकी निवासी शिवदासपुरा, मनीष कुमार मीणा  निवासी देवगांव और हीरालाल मीणा निवासी खेजड़ा वाली ढाणी रामसिंहपुरा तूंगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य नामजद और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एक लाख रुपए छीनकर मांगे थे पांच लाख

एडीसीपी ईस्ट पारस जैन ने बताया कि परिवादी ओमप्रकाश निवासी दनाऊ कलां ने 19 सितंबर को न्यायालय के इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दी कि 15 सितंबर को वह अपने भाई लालाराम के साथ गांव लवाण से रिश्तेदार राहुल से एक लाख रुपए उधार लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में सफेद बोलेरो और चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 15-20 युवकों ने उसे रोक लिया। वे उसे बोलेरो में डालकर खातैपुरा गांव के एक फार्म हाउस में ले गए। वहां पहले से 30-40 लोग मौजूद थे। आरोपियों ने सरियों, लाठियों और डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई की और मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी

Read More PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

आरोपियों ने परिवादी की जेब में रखे एक लाख रुपए छीन लिए और पांच लाख रुपए की फिरौंती मांगी। साथ ही उसका मोबाइल छीनकर निजी फोटो वायरल करने तथा रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। 

Read More राजकोट एयरपोर्ट पर रनवे के पास आग लगने से हड़कंप, वडोदरा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर परेड की सलामी ली। इस...
जेडीए सचिव बताए रोड और सीवरेज निर्माण का काम कब तक होगा : हाईकोर्ट
Gen Z के प्रदर्शन से दहला जर्मनी, दुकानों में लूट और पुलिस पर हमले
पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक
मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में बजाई बांसुरी, भावुक कर रहा वीडियो
अलवर से भरतपुर तक ग्रैप की पहली सख्ती, 5 से 20 नवंबर को और कड़ा पहरा, क्या है ग्रैप, जो हवा बिगड़ते ही हरकत में आता है ? 
करवा चौथ पर पति ने दिया जिंदगी का अनमोल तोहफा, पत्नी को किडनी देकर निभाया सात फेरों का वचन