जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण, अक्टूबर में मिले 7,047 करोड़

पिछले साल से 11.79% की राजस्व वृद्धि

जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण, अक्टूबर में मिले 7,047 करोड़
राजस्थान ने जीएसटी लागू होने के बाद मासिक कर राजस्व संग्रहण का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर 2026 में प्रदेश को जीएसटी और वैट से कुल 7,047.27 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद यह किसी भी महीने में हुआ सर्वाधिक संग्रहण है।

जयपुर। राजस्थान ने जीएसटी लागू होने के बाद मासिक कर राजस्व संग्रहण का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर 2026 में प्रदेश को जीएसटी और वैट से कुल 7,047.27 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद यह किसी भी महीने में हुआ सर्वाधिक संग्रहण है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और प्रमुख शासन सचिव (कर) की नियमित मॉनिटरिंग को इस उपलब्धि का आधार बताया है।

मार्च का रिकॉर्ड भी टूटा : कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले मार्च 2026 में प्रदेश ने 6,826.60 करोड़ का सर्वाधिक मासिक राजस्व संग्रहण किया था। अक्टूबर में यह आंकड़ा 7,047.27 करोड़ पहुंच गया। इस तरह प्रदेश ने अपने पिछले रिकॉर्ड को 220.67 करोड़ से पीछे छोड़ दिया।

पिछले साल के मुकाबले 743 करोड़ की बढ़ोतरी :

अक्टूबर 2025 में जीएसटी और वैट से 6,303.88 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था। इस साल अक्टूबर में यह बढ़कर 7,047.27 करोड़ रुपए हो गया। यानी एक साल में 743.39 करोड़ की वृद्धि हुई है। प्रतिशत के लिहाज से यह बढ़ोतरी करीब 11.79 प्रतिशत रही।

Read More कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग

7 माह में 44 हजार करोड़ से अधिक संग्रहण :

Read More डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर तक राज्य का कुल जीएसटी एवं वैट राजस्व संग्रहण 44,034.09 करोड़ रुपए रहा है। सरकार का कहना है कि कर अनुपालन बढ़ाने, कर चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व संग्रहण की नियमित समीक्षा से यह परिणाम सामने आया है।

Read More पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 

अधिकारियों का मॉनिटरिंग पर जोर :

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर विभाग में राजस्व संग्रहण के लक्ष्य निर्धारित करने, अधिकारियों की नियमित समीक्षा और प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की है। करदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने और कर प्रशासन को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही नवविवाहित...
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी
मटन नहीं लाया पति तो पत्नी ने पत्थर से सिर और चेहरे पर किया जानलेवा हमला, जानें कैसे हुआ हत्यारी पत्नी का खेल खत्म?