लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ता कुनबा; करण सिंह, पुखराज गर्ग और भंवर सिंह समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ता कुनबा; करण सिंह, पुखराज गर्ग और भंवर सिंह समेत कई नेता बीजेपी में शामिल
लोकसभा चुनावों की आज घोषणा होने वाली है। राजस्थान की दोनों मुख्य पार्टियों के नेताओं का इधर-उधर जाने का दौर तेज गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद, विधायकों सहित 18 नेताओं ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही अन्य दलों के भी डेढ़ दर्जन नेता बीजेपी में शामिल हुए। इन नेताओं में अलवर से कांग्रेस के सांसद रहे डॉ. करण सिंह, आरएलपी के पुखराज गर्ग, भंवर सिंह पलाड़ा, महेन्द्र सिंह गुर्जर, महेश शर्मा सहित कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे है।

बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर ज्वॉइनिंग के समय पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी सहित तमाम भाजपा नेता थे।

कल दिया था करण सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा
कांग्रेस की टिकट पर 2018 में अलवर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीत कर आए डॉ. करण सिंह ने कल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को भेजा था। 

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद, विधायकों सहित 18 नेताओं ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही अन्य दलों के भी डेढ़ दर्जन नेता बीजेपी में शामिल हुए।

Read More देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव, पूर्व विधायक परम नवदीप सिंह, पूर्व निर्दलीय विधायक सुरेश टांक, जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा, कांग्रेस से चूरू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रताप पूनिया, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक पुखराज गर्ग ने भाजपा ज्वॉइन की। 

Read More पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले प्रताप पूनिया ने 2014 में लोकसभा सीट चूरू से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। डॉ. करण सिंह यादव को अलवर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।  वे अलवर से सांसद भी रह चुके हैं,  अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Read More राजस्थान में टैक्स फ्री हिंदी फिल्म भारत भाग्य विधाता, फिल्म देखने वाले दर्शकों को मिलेगी टिकट में टैक्स की राहत

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव