भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी : कई नए चेहरे शामिल, उपाध्यक्षों से लेकर महामंत्रियों तक बड़े फेरबदल

नई टीम में उपाध्यक्षों की संख्या घटाकर 9

भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी : कई नए चेहरे शामिल, उपाध्यक्षों से लेकर महामंत्रियों तक बड़े फेरबदल

भाजपा ने आखिरकार नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से चल रहा इंतजार बुधवार को खत्म हुआ। नई टीम में कुल 34 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। पार्टी ने इस बार संरचना में कुछ बदलाव करते हुए 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, साथ ही कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।

जयपुर। भाजपा ने आखिरकार नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से चल रहा इंतजार बुधवार को खत्म हुआ। नई टीम में कुल 34 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। पार्टी ने इस बार संरचना में कुछ बदलाव करते हुए 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, साथ ही कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।

उपाध्यक्ष पद में बड़े बदलाव, छह नए चेहरे : मदन राठौड़ की नई टीम में उपाध्यक्षों की संख्या घटाकर 9 कर दी गई है, जबकि पिछली कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष थे। इस बार सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, बिहारीलाल विश्नोई, छगन माहुर, हकरू माईड़ा, अल्का मुन्दड़ा और सरिता गेना को नए उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। वहीं नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच और डॉ. ज्योति मिर्धा को दोबारा मौका मिला है। ये सभी पिछले कार्यकाल में भी उपाध्यक्ष थे।

कई बड़े नेताओं को नहीं मिली जगह : नई कार्यकारिणी से कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। विधायक बाबा बालकनाथ, सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व सांसद सीआर पाटिल और मोतीलाल मीणा इस बार टीम में जगह नहीं बना पाए।

महामंत्री: सिर्फ एक पुराने को मौका, दो नेताओं को प्रमोशन : महामंत्री पद पर भी राठौड़ ने टीम को छोटा किया है। पहले 5 महामंत्री थे, अब 4 रखे गए हैं। पिछली कार्यकारिणी से केवल श्रवण सिंह बगड़ी को दोबारा जगह मिली है। इसके अलावा कैलाश मेघवाल, भूपेन्द्र सैनी और मिथिलेश गौतम को नए महामंत्री बनाया गया है। विधायक जितेन्द्र गोठवाल, सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद संतोष अहलावत और ओमप्रकाश भडाणा इस बार बाहर हो गए हैं।

Read More युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री

नई टीम में प्रमोशन भी दिए गए है : मौजूदा टीम में मंत्री रहे भूपेन्द्र सैनी और मिथिलेश गौतम को प्रमोट कर महामंत्री बनाया गया है। एससी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को भी प्रमोट कर महामंत्री बनाया गया है। एसटी मोर्चा अध्यक्ष नारायण मीणको प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद दिया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि संगठन में नए संतुलन, नई ऊर्जा और सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता दी गई है।

Read More होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला