भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे दिल्ली : जे.पी. नड्डा से मुलाकात, अंता उपचुनाव हार में सौंपी रिपोर्ट

आगामी रणनीति पर भी संक्षिप्त चर्चा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे दिल्ली : जे.पी. नड्डा से मुलाकात, अंता उपचुनाव हार में सौंपी रिपोर्ट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान राठौड़ ने अंता उपचुनाव में पार्टी की हार को लेकर विस्तृत फीडबैक राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपा।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान राठौड़ ने अंता उपचुनाव में पार्टी की हार को लेकर विस्तृत फीडबैक राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपा। बैठक लंबी नहीं चल पाई, लेकिन उन्होंने चुनावी परिणामों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट नड्डा के समक्ष रखे।

सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। इसके साथ ही मदन राठौड़ ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जे.पी. नड्डा को बधाई दी। इसी मुलाकात में राठौड़ ने अपने बेटे की शादी का न्यौता भी जे.पी. नड्डा को दिया, जिसे नड्डा ने स्वीकार कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई